फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mayor's public court: Out of 47 that came a week ago, only two were resolved, 32 complaints and

मेयर का जनता दरबार : एक सप्ताह पहले आई 47 में से मात्र दो का हुआ समाधान, 32 शिकायत और आई

Sat, 13 May 2023 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Mayor's public court: Out of 47 that came a week ago, only two were resolved, 32 complaints and
रोहतक। नगर निगम कार्यालय में मेयर मनमोहन गोयल ने शुक्रवार को जनता दरबार लगाया। 25 मिनट देरी से शुरू हुए दरबार में 32 शिकायतें पहुंची, लेकिन नगर निगम एक सप्ताह पहले चार मई को लगे दरबार में आई 47 शिकायतों में से अब तक मात्र दो का समाधान कर सका है। निगम आयुक्त ने टैक्स ब्रांच में स्टाफ बढ़ाकर शिकायतों का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अप्रैल माह में चंडीगढ़ में प्रदेश के सभी मेयर को हिदायत दी थी कि वे हर सप्ताह जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करवाएं। इसी कड़ी में मई माह में मेयर मनमोहन गोयल की तरफ से तीन जनता दरबार लगाए जा चुके हैं। शुक्रवार को 12 बजे जनता दरबार शुरू होना था, लेकिन मेयर 25 मिनट देरी से कार्यालय पहुंचे, जहां फरियादी इंतजार कर रहे थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के चलते आयुक्त धीरेंद्र धड़गटा भी दरबार में नहीं आ सके। उनकी जगह संयुक्त आयुक्त व जोनल टैक्स ऑफिसर पहुंचे। डेढ़ घंटे चले दरबार में 32 लोगों ने अपनी शिकायतें दी, जिसमें ज्यादातर प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियों को लेकर परेशान नजर आए।
विज्ञापन


निगम ने मकान के 13.66 वर्ग गज बढ़ा दी निगम की जमीन
प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे में हुई गड़बड़ी ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। उनकी परिचित महिला मोना का 50 वर्ग गज का मकान है, लेकिन निगम ने अब प्रॉपर्टी टैक्स के रिकार्ड में जमीन 66.99 वर्ग गज कर दी है। वे खुद मेयर के जनता दरबार में आए हैं। देखते हैं समाधान होता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयकिशन राजोतिया, पूर्व भाजपा पार्षद नगर निगम

तीसरे जनता दरबार में आया हूं, लेकिन प्रॉपर्टी आईडी नहीं बना रहे
पुरानी प्रॉप्रर्टी आईडी की जगह नई आईडी बनवानी है। वह 13 अप्रैल को कागजात निगम के कार्यालय में जमा करवाकर गया। 25 अप्रैल को जनता दरबार में दस्तावेज दिए, लेकिन अभी तक आईडी नहीं बनाई गई है। पुरानी आईडी पर प्रॉपर्टी टैक्स का नया बिल नहीं निकल रहा है। ऐसे में वह अपना प्रॉपर्टी टैक्स भी जमा नहीं करवा पा रहा हूं।
रणबीर सिंह निवासी शीतल नगर

दो माह से काट रहा हूं चक्कर, नहीं हो रही आईडी ठीक
वह नगर निगम कार्यालय के दो माह से चक्कर काट रहा हूं, लेकिन प्रॉपर्टी आईडी ठीक नहीं की जा रही है। केवल आश्वासन मिलता है। वे अब मेयर के जनता दरबार में आए हैं।
पदम सिंह निवासी रामगोपाल कालोनी

नहीं हो रही आय प्रमाणित, कटवाए जा रहे चक्कर
परिवार पहचान पत्र के अंदर उसे आय प्रमाणित करवानी है। वे एडीसी कार्यालय में गया जहां निगम कार्यालय में भेज दिया गया। निगम कार्यालय से एडीसी कार्यालय भेज दिया गया। वह दो कार्यालयों के बीच चक्कर काटने को मजबूर हूं। अब मेयर के जनता दरबार में आया हूं।

जगदीशचंद्र, निवासी संजय नगर

मकान को कामर्शियल बना दिया, नहीं बदल रहे श्रेणी

जनता कालोनी में उसका मकान है, जिसे निगम ने स्कूल के साथ लगती जमीन होने के कारण कामर्शियल बना दिया। जबकि 135 वर्ग गज में उसका मकान है। इसके बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स रिकार्ड में श्रेणी नहीं बदली जा रही है।
जितेंद्र कुमार निवासी जनता कालोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed