{"_id":"577939fc4f1c1b6d697f9c7f","slug":"math-walked-to-the-msc-were-unable-to-add-the-number-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चले थे मैथ से एमएससी करने, 10 नंबर नहीं जोड़ पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चले थे मैथ से एमएससी करने, 10 नंबर नहीं जोड़ पाए
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 04 Jul 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू की प्रवेश परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू से एमएससी आनर्स मैथमेटिक्स पांच वर्षीय कोर्स करने चले कुछ अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में 10 अंक भी नहीं जोड़ पाए। एक-दो विद्यार्थी तो शून्य पर ही अटक गए। दाखिले के लिए हुई प्रवेश प्रक्रिया के पांच विषयों का परिणाम रविवार को यूनिवर्सिटी ने जारी कर दिया। इसमें दाखिले का सपना संजोए बैठे कई विद्यार्थियों को तगड़ा झटका लगा है।
एमएससी आनर्स मैथमेटिक्स पांच वर्षीय कोर्स की प्रवेश परीक्षा में करीब 850 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसे पास करने के लिए एससी कैटेगिरी के विद्यार्थियों को 33.25 और बाकी को 35 अंक लाने अनिवार्य थे। लेकिन परीक्षा परिणाम को देखकर तो यही कहा जाएगा कि इसमें मात्र एक चौथाई ही इस शर्त में पास हो सके हैं। हैरत की बात तो यह है कि 100 अंकों के प्रश्न पत्र में कई छात्र तो ऐसे भी है, जो आठ या नौ अंकों तक ही सिमटकर रह गए। एक छात्रा तो शून्य में ही उलझ गई। इनके अलावा एमए समाज शास्त्र, एमए राजनीति विज्ञान, एमए पत्रकारिता एवं जन संचार और एमएससी भौतिकी का परिणाम भी जारी कर दिया है। इन कोर्सों का परिणाम कुछ हद तक संतोषजनक कहा जा सकता है।
भौतिकी में 50 फीसदी पहली परीक्षा में फेल
एमएससी भौतिकी की प्रवेश परीक्षा में 1896 विद्यार्थी बैठे। इसमें से आधे से अधिक विद्यार्थी तो पासिंग मार्क भी नहीं जोड़ पाए।
रविवार को हुई इन कोर्सों की परीक्षा
निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि रविवार को पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन, एमए-समाजशास्त्र और एमए-भूगोल समेत कई कोर्सों की प्रवेश परीक्षा हुई।
विज्ञापन
आज होंगी ये परीक्षाएं
सोमवार कोे एमए इतिहास की प्रवेश परीक्षा सुबह 9 से 10.15 बजे तक, बीफार्मा की प्रवेश परीक्षा प्रात: 10.45 से 12 बजे तक, एमए साइकोलॉजी, एप्लाइड साइकोलॉजी की दोपहर 12.30 से 1.45 बजे तक, एमबीए दो वर्षीय (बीई एंड आनर्स) की प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 से 3.15 बजे तक, एमपीएड की दोपहर 2.15 से 3.30 बजे तक, एलएलएम (मार्निंग) विधि विभाग मदवि और यूआईएलएमएस, गुड़गांव की शाम 4 से 5.15 बजे तक होंगी।