{"_id":"6a585dc8bbea5e43ba0503a7","slug":"massive-fire-at-a-factory-in-rohtak-s-bahu-akbarpur-village-losses-estimated-in-the-lakhs-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में बहुअकबरपुर के पुराली के प्लांट में लगी आग: मालिक बोले- 40 लाख का नुकसान, एक साल पहले बनाया था प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में बहुअकबरपुर के पुराली के प्लांट में लगी आग: मालिक बोले- 40 लाख का नुकसान, एक साल पहले बनाया था प्लांट
Thu, 16 Jul 2026 09:57 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 16 Jul 2026 09:57 AM IST
सार
रोहतक के बहुअकबरपुर गांव में स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि रात के समय फैक्ट्री में सो रही मजदूरों की जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
रोहतक में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार रोड स्थित बहुअकबरपुर गांव में स्थित पुराली के प्लांट पावर वेंचर में बुधवार रात को करीब दो बजे अचानक आग लग गई। प्लांट में सो रहे श्रमिकों को भागकर जान बचानी पड़ी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां वीरवार सुबह नौ बजे तक आग नहीं बुझा सकी। आग लगने की वजह प्लांट के पैनल में हुए शार्ट सर्किट को माना जा रहा है।
विज्ञापन
प्लांट मालिक बहुअकबरपुर निवासी आशीष ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने गांव में एक एकड़ में पुराली से गिट्टी बनाने का प्लांट लगाया था। प्लांट से तैयार गिट्टी झाड़ली स्थित पावर प्लांट में सप्लाई की जाती है। बिजली बनाने के लिए कोयल के साथ गिट्टी का उपयोग किया जाता है। गिट्टी बनाने के लिए पैनल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
बुधवार रात को दो बजे के करीब प्लांट में सो रहे श्रमिकों को धुआं महसूस हुआ। देखा तो प्लांट के पैनल के पास आग लगी हुई थी। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन सुबह तक आग नहीं बुझ सकी। तैयार माल व पुराली जलकर नष्ट हो गई। प्लांट मालिक का दावा है कि उसे करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन