{"_id":"6616da23749422c6bb049517","slug":"market-filled-with-mustard-and-wheat-traffic-jam-purchase-affected-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109392-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सरसों और गेहूं से अटी मंडी, लगा जाम, खरीद प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सरसों और गेहूं से अटी मंडी, लगा जाम, खरीद प्रभावित
Wed, 10 Apr 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। मंडी में सरसों और गेहूं की आवक तेज हो चुकी है। इतनी अधिक आवक हुई है कि मंडी में जगह कम पड़ रही है। किसान सड़क पर ही फसल उतार रहे हैं। बुधवार को पूरी मंडी सरसों और गेहूं से भर गई। किसानों की ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक और बुलडोजर से जाम हो गई। काफी मशक्कत के बाद वाहनों को मंडी से निकाला गया।
एक तरफ से ट्रक लोड़ हो रहे थे तो दूसरी तरफ किसान अपनी फसल मंडी में ला रहे थे। इसके चलते पूरी मंडी में जाम की स्थिति बनी रही। दूसरे दिन भी गुरुग्राम रोड पर काफी संख्या में सरसों से लदे ट्रक खडे़ रहे। झज्जर वेयरहाउस में जगह की कमी का असर साफ दिखा और ट्रकों को इंतजार करना पड़ा। वहीं जगह न होने की सूरत में अब प्रशासन ने गुढ़ा के गोदाम में दो नए पॉइंट फाइनल किए गए हैं। इसके अलावा रोहतक में एक नया पॉइंट सरसों उतारने का रखा है। इसके बाद प्रशासन को उम्मीद है कि उठान के बाद सरसों के रखने को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।
सरसों के साथ अब गेहूं की खरीद भी हुई शुरू
जिले की मंडियों में सरसों की खरीद हो रही थी। किसान गेहूं खरीद का दबाव बना रहे थे। बुधवार को झज्जर अनाज मंडी में 1800 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। वेयरहाउस यहां पर गेहूं की खरीद कर रहा है। झज्जर मंडी की बात करे तो अब तक यहां पर एक लाख 43 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसमें से अब तक 87 हजार क्विंटल सरसों की खरीद हुई है जबकि 27 हजार का ही उठान हो पाया है। इसके अलावा अब तक मंडी में 80 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई है और 1800 क्विंटल की खरीद हुई है, लेकिन उठान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
सचिव व डीएमई ने किया दौरा
झज्जर की अनाज मंडी सरसों व गेहूं से पूरी तरह से भर चुकी है। ऐसे में सरसों को दूसरी जगह गिरवाने के लिए जगह तलाशी जा रही है। बुधवार को सचिव सविता सैनी और डीएमई श्रीभगवान मुदगिल ने कोसली रोड पर रेलवे स्टेशन के आसपास जगह का निरीक्षण किया। वहां पर सरसों को गिरवाने की पर्याप्त जगह है। ऐसे में इस बारे में एसडीएम से चर्चा करने के बाद ही जगह फाइनल की जाएगी।
यह है अब तक जिले की स्थिति
मंडियों में सरसों की आवक- 336250 क्विंटल
अब तक सरसों की खरीद- 17845 क्विंटल
मंगलवार शाम तक सरसों का उठान- 54630 क्विंटल
मंडियों में गेहूं की आवक- 224990 क्विंटल
मंडियों में गेहूं की खरीद- 27250 क्विंटल