{"_id":"b883877017dcc97dee629fe2f4b09f88","slug":"march-in-favour-of-llb-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी छात्रा से मारपीट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी छात्रा से मारपीट पर प्रदर्शन
रोहतक/ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
कलानौर कस्बे की एलएलबी की छात्रा के साथ मारपीट के मामले में काफी संख्या
विज्ञापन
में छात्राओं ने पीड़िता को साथ लेकर आईजी कार्यालय तक प्रदर्शन किया।
कार्यालय के बाहर डीएसपी ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि इस बारे में पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी पक्ष के लोग भी एसपी से मिले और कहा कि मामला जमीनी विवाद का है और छात्रा बेवजह तूल दे रही है।
आरोप है कि पिछले दिनों एलएलबी की एक छात्रा के साथ उनके पड़ोसियों ने जमकर मारपीट की। अभी तक इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर सोमवार को छात्रा की सहपाठी व अन्य छात्राओं ने एमडीयू से लेकर आईजी कार्यालय तक प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आईजी कार्यालय के बाहर डीएसपी अनिल यादव ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मंगलवार को छात्रा के दोबारा से बयान दर्ज करा दिए जाएंगे।