{"_id":"65e62800016cbac88b05ac96","slug":"marathon-started-by-showing-green-flag-rohtak-news-c-17-roh1020-374469-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हरी झंडी दिखाकर करवाई मैराथन की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हरी झंडी दिखाकर करवाई मैराथन की शुरुआत
Tue, 05 Mar 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा की ओर से सोमवार सुबह नारी शक्ति बंधन मैराथन का आयोजन किया गया। श्रीराम रंगशाला मानसरोवर पार्क से अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना करवाया। स्वीटी बूरा ने आंबेडकर चौक तक मैराथन में भाग लेकर महिलाओं का हौसला अफजाई किया। मानसरोवर पार्क से शुरू हुई मैराथन भिवानी स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। छोटूराम स्टेडियम की खिलाड़ियों ने भी मैराथन में हिस्सा लिया। भाजपा महिला जिला अध्यक्ष उषा शर्मा, पूर्व विधायक सरिता नारायण, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, जिला की महामंत्री निर्मला और सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर की पुत्रवधू सौम्या ग्रोवर समेत सैकडों महिलाओं ने मैराथन में शिरकत की। महिलाओं के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका और ओमप्रकाश बावड़ी ने शिरकत।
विज्ञापन