फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mapsco Society increased maintenance charges, residents protested

Rohtak News: मैप्सको सोसाइटी ने बढ़ाया मेंटेनेंस चार्ज, रेजिडेंट्स का प्रदर्शन

Sun, 17 Aug 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 17 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mapsco Society increased maintenance charges, residents protested
फोटो 04: सोनीपत के सेक्टर-26 ​​स्थित मैप्सको सोसाइटी में मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने के विरोध में प्
सोनीपत। मैप्सको सोसाइटी में मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने के अलावा पानी का अतिरिक्त बिल लिया जा रहा है। इसका विरोध करने के लिए रविवार को रेजिडेंट्स ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बढ़ाया गया मेनटेनेंस चार्ज और पानी बिल वापस नहीं लेने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-26 मैप्सको गार्डन आरडब्ल्यूए के प्रधान नवीन लठवाल ने बताया कि मैप्सको कंपनी की ओर से वर्ष 2006-07 के दौरान सेक्टर-26, 26ए और 27 काटे गए थे। कंपनी की ओर से रेजिडेंट्स को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कंपनी मेंटेनेंस एग्रीमेंट के अनुसार उन्हें सुविधाएं नहीं दे रही है। मेंटेनेंस चार्ज के अलावा घर से कूड़ा उठान, पानी का बिल, स्ट्रीट लाइट का बिल अलग से देना पड़ रहा है। कंपनी उनकी सुविधाएं कम करती जा रही है और मेंटनेंस चार्ज बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कंपनी ने रेजिडेंट्स पर पानी के बिल लेने के लिए 27 लाख रुपये का अतिरिक्त भार थोप दिया है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सेक्टर-26ए आरडब्ल्यूए के प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि मेनटेनेंस चार्ज बढ़ाने के विरोध में तीन बार प्रबंधन के साथ बैठक हो चुकी है लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
प्रबंधन मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने व पानी का अतिरिक्त बिल लेने पर अड़ा हुआ है। इससे रेजिडेंट्स पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। सेक्टर-27 आरडब्ल्यूए के प्रधान अशोक कौशिक ने बताया कि सभी रेजिडेंट्स ने एकत्रित होकर फैसला लिया है कि 18 अगस्त को मैप्सको सोसाइटी की मनमानी के खिलाफ जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कंपनी बातचीत के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान नहीं करती है तो उन्हें प्रबंधन को मेंटेनेंस चार्ज देना बंद करना पड़ेगा। पहले प्रबंधन सवा तीन रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से मेंटेनेंस चार्ज लेता था लेकिन अब अचानक बिना किसी सूचना के मेंटेनेंस चार्ज 4.50 रुपये का दिया है जो ठीक नहीं है।

इस दौरान राजेश वशिष्ठ, नरेश कौशिक, राजेंद्र गौतम, ईश्वर सैनी, सुभाष खर्ब, विनोद, अमित, रामकुवार मलिक, वीरेंद्र सरोहा, सुरेंद्र दहिया समेत अन्य रेजिडेंट्स भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed