फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manyata till 8th and teaching till 10th

Rohtak News: मान्यता 8वीं तक और पढ़ा रहे 10वीं तक

Sat, 30 Mar 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Manyata till 8th and teaching till 10th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। कस्बे में चल रहे बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिक्षा विभाग की सख्त नजर है। खंड में सात स्कूलों के पास मान्यता संबंधी दस्तावेज नहीं मिले, जबकि नौ स्कूल आठवीं कक्षा तक की मान्यता लेकर उच्च शिक्षा दे रहे थे। शिक्षा विभाग इन स्कूलों को 31 मार्च से ही बंद करने की तैयारी कर रहा है। 1 अप्रैल 2024 से विद्यार्थी ऐसे स्कूलों में दाखिला नहीं ले पाएंगे, जो शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त नहीं हैं। इन स्कूलों को शिक्षा विभाग नोटिस भेज रहा है।

बिना मान्यता के चलने वाले स्कूलों की जानकारी के लिए विभाग ने क्लस्टर स्तर पर टीमें गठित की हैं। समाचार पत्र के माध्यम से भी शिक्षा विभाग के अधिकारी अभिभावकों को बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला न करवाने के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं। बिना मान्यता प्राप्त स्कूल नई सत्र में छात्रों का नहीं दाखिल कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने निजी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यालयों के पास शिक्षा विभाग की मान्यता नहीं है, वह पहली अप्रैल से छात्रों का दाखिला न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed