फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mann Ki Baat program is a source of pride and inspiration for the country: Dhanda

देश के लिए गर्व और प्रेरणा देने वाला है मन की बात कार्यक्रम : ढांडा

Sun, 25 May 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 25 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mann Ki Baat program is a source of pride and inspiration for the country: Dhanda
25सीटीके41-वैश्य संस्था के सभागार में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित कर
रोहतक।
विज्ञापन

वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के महाराजा अग्रसेन ऑडिटोरियम में रविवार को मन की बात कार्यक्रम सुना गया।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश के अंदर छुपी हुई प्रतिभा और नए उद्यमों का जिक्र करते हैं। यह देश के लिए गर्व और प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम है।
राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 2026 तक भारत को नक्सल मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सोसाइटी के पदाधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे शुरू हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक प्रधानमंत्री के विचार सुने।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए भारतीय सेना के शौर्य का बखान किया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों पर भी जोर दिया। इसमें स्वदेशी उत्पाद शहद और बुनकरों ने बनाए जा रहे कपड़ों का जिक्र किया। ड्रोन दीदी कार्यक्रम का जिक्र करते हुए बताया कि महिलाएं किस प्रकार खेती में अपना योगदान दे रही हैं।

इस मौके पर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed