फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manjeet's murder in Rohtak: Bhau gang took responsibility by posting on Instagram

रोहतक में मंजीत का मर्डर: इंस्टाग्राम पोस्ट कर भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी, परिजनों ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम

Sat, 07 Dec 2024 02:50 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Dec 2024 02:50 PM IST
सार

झज्जर के डीघल गांव निवासी मनजीत के चचेरे भाई की बरात शुक्रवार को रोहतक के किलोई गांव में गई थी। प्रत्यक्षदर्शी बारातियों ने बताया कि हत्यारे काफी देर पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे और मौका मिलने पर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Manjeet's murder in Rohtak: Bhau gang took responsibility by posting on Instagram
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर से रोहतक के किलोई गांव में अपने चचेरे भाई की शादी में आए दिल्ली पुलिस के पूर्व सिपाही मनजीत की हत्या के पीछे हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया का नाम सामने आया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। बदमाश शादी में बाराती बनकर गए थे और पास में जाकर सीधे सिर में जाकर गोली मार दी। विरोध करने पर पास में खड़े मनदीप को भी पेट में गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान मची अफरा तफरी का लाभ उठाकर बदमाश मौके से फरार हो गए। मनजीत की हत्या के पीछे हिमांशु भाऊ का नाम आ रहा है। उसने पोस्ट की है और नीरज फरीदपुरिया का भी नाम लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने अभी किसी का भी नाम आने से इनकार किया है और परिजनों की शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, झज्जर के डीघल गांव निवासी मनजीत के चचेरे भाई की बरात शुक्रवार को रोहतक के किलोई गांव में गई थी। यहां पर शादी में सड़क के बाद मनजीत और उसके दोस्त खाना खा रहे थे इसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और हत्या कर दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी बारातियों ने बताया कि हत्यारे काफी देर पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे और मौका मिलने पर वारदात को अंजाम दिया है बदमाशों ने इस घटना के लिए पहले ही रखी कर रखी थी। उनको पता था कि चचेरे भाई की शादी में मनजीत जाएगा और वहां पर वारदात को आसानी से अंजाम दिया जा सकता है इसी का लाभ उठाते हुए बदमाशों में मनजीत की फार्म हाउस में हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, मनजीत हत्याकांड में पोस्टमार्टम के दौरान परिजन जाम लगाकर विरोध करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन को समझाया और कहा कि थोड़ा सा समय उनको दे दिया जाए। जिससे घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को सबक सिखाया जा सके। 


खाप के पंचों ने भी पुलिस को दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि जल्दी हत्यारे नहीं पकड़े गए तो टोल और रोड दोनों जाम कर दिए जाएंगे। इसके बाद ग्रामीणों को लेकर पुलिस झज्जर के डीघल गांव के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed