फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manisha, Diksha and Bhagyashree will represent the country in the first wrestling ranking series.

Rohtak News: पहली कुश्ती रैंकिंग सीरीज में मनीषा, दीक्षा व भाग्यश्री देश का प्रतिनिधित्व करेंगी

Tue, 06 Jan 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Manisha, Diksha and Bhagyashree will represent the country in the first wrestling ranking series.
13...कोच मंदीप व कोच शैफाली शर्मा के साथ मनीषा, दीक्षा और भाग्यश्री। स्रोत : कोच - फोटो : संवाद
रोहतक। पहली कुश्ती रैंकिंग सीरीज में जिले की दो खिलाड़ियों का चयन हुआ। इसमें 57 किलोग्राम में पहलवान मनीषा भानवाला व 72 किलोग्राम में दीक्षा मलिक का चयन हुआ है। इसके अलावा 62 किलोग्राम में भाग्य श्री का चयन हुआ है।
विज्ञापन

तीनों खिलाड़ी जिले के छोटूराम स्टेडियम में कोच मनदीप के पास अभ्यास करती हैं। मनीषा जिले के सनसिटी की व दीक्षा मलिक आजादगढ़ की निवासी है। वहीं भाग्यश्री महाराष्ट्र की रहने वाली है। कोच मनदीप ने बताया कि कुश्ती रैंकिंग सीरीज 4 से 8 फरवरी तक क्रोएशिया जाग्रेब में होगी।
विज्ञापन


दीक्षा की उपलब्धियां

2021 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में कांस्य पदक जीता। 2022 में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। 2023 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2021 में खेलो इंडिया में कांस्य पदक जीता। 2023 में खेलो इंडिया में कांस्य पदक व सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। 2025 में ऑल इंडिया में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन





मनीषा भानवाला की उपलब्धियां

जुलाई में आयोजित चौथी रैंकिंग सीरीज में कांस्य पदक जीता। मार्च में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2016 साउथ एशियन में स्वर्ण पदक, 2017 कॉमनवेल्थ गेम में कांस्य, 2022 वर्ल्ड रैंकिंग में स्वर्ण और 2023 वर्ल्ड रैंकिंग में कांस्य पदक जीता। 2025 में सीनियर एशियन चैंपियनशिप में चैंपियन बनी हैं। 7 साल बाद कोई भारत की लड़की चैंपियन बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed