फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mangalsutra broken from the neck of a woman walking outside the house

घर के बाहर घूम रही महिला के गले से तोड़ा मंगलसूत्र

Thu, 07 Jul 2022 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra broken from the neck of a woman walking outside the house
रोहतक। शहर की पुरानी अनाज मंडी इलाके में घर के बाहर घूम रही महिला के गले से एक युवक मंगलसूत्र तोड़ कर भाग गया। मुंह पर मास्क लगाकर पीछे से आया यह युवक देखते ही देखते गायब हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एमडीयू की सहायक प्राध्यापक के बाद अब इस पीड़ित परिवार ने भी खुद आरोपी की सीसीटीवी फुटेज बरामद कर पुलिस को मुहैया कराई है। इसके लिए इलाके के करीब छह सीसीटीवी से 20 फुटेज जुटाईं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पुरानी अनाज मंडी के पेच परसराम इलाके में निवासी अंजू ने कहा है कि वह अपनी जेठानी सीमा के साथ घर के बाहर घूम रही थी। घूमते हुए अपने मकान से अगले मकान के पास पहुंची तो पीछे से एक युवक तेजी से आया और गले पर झपटा। वह 15 ग्राम सोने का मंगलसूत्र तोड़ कर भाग गया। सब कुछ एक पल में हो गया। जब तक कुछ समझती देखते ही देखते वह दूर जा चुका था। युवक मुंह पर मास्क लगाने के अलावा सिर पर भगवा रंग का साफा बांधे हुए व नीली चेकदार शर्ट पहने हुए था। इसे पकड़ने के लिए शोर भी मचाया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पवन उर्फ कालू ने कहा कि वारदात के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके के करीब छह सीसीटीवी खंगाले। इनमें से करीब 20 फुटेज मिली है। ये पुलिस के सुपुर्द कर दी गई हैं। इनमें मास्क लगाकर भगाता हुआ आरोपी साफ नजर आ रहा है। इससे पुलिस के लिए आरोपी को पकड़ा आसान होगा।
विज्ञापन

पुलिस को मिल रहा जन सहयोग, फिर भी आरोपी आजाद
सेवा, सुरक्षा व सहयोग का दम भरने वाली पुलिस को जन सहयोग की कमी नहीं है। जनता बिन मांगे पूरा सहयोग कर रही है। एमडीयू की सहायक प्राध्यापक के बाद अब पेच परसराम इलाके के पीड़ित परिवार ने भी अपने स्तर पर सीसीटीवी फुटेज जुटा कर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस से पहले आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी में मददगार फुटेज जुटाकर पीड़ित परिवार ने अपराध पर अंकुश लगाने में उत्सुकता दिखाई है। अब पुलिस के लिए आरोपी को गिरफ्तार करने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed