{"_id":"6472d0e7711059e825011433","slug":"man-who-made-video-viral-and-accused-family-members-of-girl-murder-arrested-by-rohtak-police-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: रिठाल की युवती की मौत को हत्या बताने वाला अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं कई केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: रिठाल की युवती की मौत को हत्या बताने वाला अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं कई केस
Sun, 28 May 2023 09:26 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 28 May 2023 09:26 AM IST
सार
मंगलवार को रिठाल नरवाल गांव में एक 22 वर्षीय विवाहित युवती की मौत हो गई थी। पुलिस को सूचित किए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को जलती चिता से हड्डियां ही बरामद हो सकी। इसके बाद गांव के ही एक युवक की वीडियो वायरल हुई, जिसमें युवक ने आरोप लगाया कि युवती ने उसे कॉल करके बताया था कि उसकी जान को खतरा है।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रोहतक में रिठाल की युवती की संदिग्ध मौत के बाद वीडियो वायरल कर परिजनों पर हत्या का आरोप लगाने वाले गांव के युवक मनीष उर्फ मोनू को शनिवार कर रात सीआईए द्वितीय ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देसी पिस्तौल बरामद किया गया है। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक सीआईए द्वितीय के हवलदार जसबीर सिंह ने शिकायत दी है कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि रिठाल नरवाल गांव का युवक मनीष उर्फ मोनू कच्चा चमारिया रोड की तरफ से जींद बाई पास की तरफ आ रहा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे काबू किया। तलाशी के दौरान जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ, जिसमें एक कारतूस था। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
मंगलवार को रिठाल नरवाल गांव में एक 22 वर्षीय विवाहित युवती की मौत हो गई थी। पुलिस को सूचित किए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन जलती चिता से केवल हड्डियां ही बरामद हो सकी। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि युवती ने आत्महत्या कर ली थी, लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
उधर, वीरवार को गांव के ही एक युवक की वीडियो वायरल हुई, जिसमें युवक ने आरोप लगाया कि युवती ने उसे कॉल करके बताया था कि उसकी जान को खतरा है। घर वाले कभी भी उसकी हत्या कर सकते हैं। जवाब में दूसरे पक्ष ने पंचायत करके युवक पर आरोप लगाया कि उससे प्रताड़ित होकर युवती ने आत्महत्या की है। मामले को लेकर वीरवार को पंचायत लघुसचिवालय पहुंची। आरोप लगाया कि युवक से प्रताड़ित होकर ही युवती ने जान दी है। अब उसके परिजनों को भी खतरा बना हुआ है। अब पुलिस ने युवक को देसी पिस्तौल सहित काबू कर लिया है।
सीआईए द्वितीय ने रिठाल नरवाल गांव के युवक मनीष उर्फ मोनू के खिलाफ आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। -सतपाल सिंह, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी