फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Make the One Tree in the Name of Mother campaign a mass movement: Governor

एक पेड़ मां के नाम अभियान को जनआंदोलन बनाएं : राज्यपाल

Sat, 10 Aug 2024 04:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Make the One Tree in the Name of Mother campaign a mass movement: Governor
08सीटीके45..एमडीयू में शुक्रवार को पौधरोपण करते राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय। संवाद
रोहतक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुरू किए गए अभियान एक पेड़ मां के नाम को पर्यावरणीय जन आंदोलन बनाने में महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों को अपनी अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। यह बात राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने महर्षि दयानंद (एमडीयू) परिसर में पौधरोपण के बाद विवि स्टाफ और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि खुशी की बात है कि एमडीयू ने एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, डीन एकेडमिक एफेयर्स प्रो. ए.एस. मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने भी पौधरोपण में योगदान दिया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने साढ़े सात करोड़ की लागत से बने सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में नवनिर्मित क्रिकेट पैवेलियन, काॅन्फ्रेंस हॉल, कैफेटेरिया, वीआईपी गैलरी, दर्शक दीर्घा समेत अन्य आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला 15 जुलाई 2016 को रखी थी। राज्यपाल ने एमडीयू के इनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी मैनेजमेंट सेल के तत्वावधान में तैयार सिम्फनी ऑफ वाइल्ड काफी टेबल पुस्तक का लोकार्पण किया। इस कॉफी टेबल पुस्तक में एमडीयू कैंपस में दिखने वाले पक्षियों तथा अन्य जंतुओं का विवरण तथा छायाचित्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों पर राजनीति न करें विपक्ष : दलाल
विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे वित्तमंत्री जेपी दलाल ने कहा कि एमडीयू देश के उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों में शुमार है। यहां पर खेलों की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध है। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कामयाबी हासिल की है। मीडिया के सवाल के जवाब में दलाल ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। कांग्रेस पार्टी के नेता कभी किसान तो कभी खिलाड़ियों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करने का प्रयास करते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विनेश फोगाट को चैंपियन माना है और उन्हें ओलंपिक के सिल्वर विजेता खिलाड़ी को दिए जाने वाले सम्मान देने की घोषणा की है।
पर्यावरणीय सरोकारों से जोड़ा जाएगा
एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय समुदाय एमडीयू कैंपस तथा 236 संबद्ध महाविद्यालयों में एक पेड़ मां के नाम पर्यावरणीय मुहिम से विद्यार्थियों को पर्यावरणीय सरोकारों से जोड़ेगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी एवं सेवानिवृत्त एचसीएस अधिकारी अमरजीत सिंह, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य बत्तरा, के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों में उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह मलिक,प्रो. एएस मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा, प्रो. आरपी गर्ग, एंड कैंपस फॉरेस्ट्री प्रो. विनीता हुड्डा, जगदीश दहिया आदि उपस्थित रहे।





राज्यपाल ने करवाया टॉस, बारिश ने डाला खलल
सरदार वल्लभाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में एमडीयू एम्पलाइज क्रिकेट टीम तथा न इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बीच मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का शुभारंभ राज्यपाल-कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने किया। राज्यपाल ने खुद टॉस किया। एमडीयू टीम का नेतृत्व कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने किया तथा आईएमए की टीम का नेतृत्व डा. संदीप भुकर ने किया। हालांकि बारिश ने मैच में खलल डाला, इसके चलते मैच रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed