फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Make social media a strength, not a weakness...

Rohtak News: सोशल मीडिया को ताकत बनाएं, कमजोरी नहीं...

Fri, 10 Nov 2023 03:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
Make social media a strength, not a weakness...
रोहतक।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से मॉडल स्कूल में वीरवार को साइबर सुरक्षा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बच्चों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देकर सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया। बच्चों को सोशल मीडिया, नेट बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, चैटिंग व बैटिंग को लेकर सतर्क करते हुए सजग रहने व प्रयोग किए जाने वाले उपकरण एवं तकनीक खासकर एप की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
सोशल मीडिया को कमजोरी बनाने के बजाय जीवन में आगे बढ़ने व फलता पाने की राहत में ताकत बनाने की आवश्यकता जताई गई। एएसपी मेधा भूषण, प्राचार्य अरुणा तनेजा, उपप्राचार्य अक्षिता भामरा, साइबर विशेषज्ञ एएसआई दयानंद ने दीप प्रज्वलन के जरिए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साइबर विशेषज्ञ एएसआई दयानंद व संदीप कुमार ने बच्चों को जरूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में मंच संचालन रीतू श्योरण ने किया।
विज्ञापन


रोकथाम ही साइबर अपराध बचाव का तरीका
साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी अपने परिवार व जानकारों से साझा करें। साइबर अपराध नए तरीके का अपराध है। त्योहार पर सस्ता खरीदने के झांसे में आकर अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। अधिकृत शॉपिंग एप्स से ही खरीदारी करें। साइबर अपराध से बचने के लिए कॉल पर अपनी निजी जानकारी अपने परिवार वालों के साथ भी साझा न करें। साइबर अपराधी अपना बनकर रुपये मांगें तो सीधे उनसे बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेघा भूषण, एएसपी।

साइबर सुरक्षा कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों ने नई व काम की जानकारी प्राप्त की है। यह जानकारी साइबर अपराध से बचाने में मददगार साबित होगी। इससे छात्र अपराध से बचेंगे व समाज में जागरूकता बढ़ाएंगे।
- प्राचार्य, अरुणा तनेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed