फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Major action by Haryana CM Flying: Seven thousand expired chocolates seized from Anganwadi centres in Rohtak

Haryana: सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई, रोहतक में आंगनवाड़ी केंद्रों से सात हजार एक्सपायरी डेट की चॉकलेट जब्त

Thu, 15 May 2025 06:51 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 15 May 2025 06:51 PM IST
सार

सुनारिया चौक स्थित आंगनवाड़ी केंद्र प्रभारी सीमा ने निरीक्षण के दौरान बताया कि वहां पर 6 गत्ता पेटियों में 500 पैकेट में 3000 चॉकलेट मिली थीं। यह सभी चॉकलेट मिल्क बार मार्का थीं और 28 अप्रैल को भेजा गया था।

विज्ञापन
Major action by Haryana CM Flying: Seven thousand expired chocolates seized from Anganwadi centres in Rohtak
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को सुनारिया चौक और शोरा कोठी स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों पर निरीक्षण किया गया। वहां पर उड़न दस्ते ने पाया कि बच्चों के बंटने के लिए आई 7 हजार चॉकलेट एक्सपायर डेट की थीं। सीएम प्लाइंग ने सभी चॉकलेट को मौके पर ही नष्ट कराया और उनका सैंपल भी ले लिया गया है। अब आंगनवाड़ी ठेकेदार के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इस लापरवाही से बच्चों के साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में शामिल अधिकारियों ने बताया कि रोहतक के दो आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र सुनारियां चौक और शोरा कोठी आंगनवाड़ी केंद्र पर चॉकलेट बच्चों के लिए दी जाती हैं। सुनारिया चौक स्थित आंगनवाड़ी केंद्र प्रभारी सीमा ने निरीक्षण के दौरान बताया कि वहां पर 6 गत्ता पेटियों में 500 पैकेट में 3000 चॉकलेट मिली थीं। यह सभी चॉकलेट मिल्क बार मार्का थीं और 28 अप्रैल को भेजा गया था। जबकि दो मई को उनकी तिथि समाप्त हो गई थी। इसी तरह शोरा कोठी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र प्रभारी मुकेश कुमारी मौजूद थीं।
विज्ञापन


वहां पर दो पेटियों में 1000 मिल्कबार मार्का चॉकलेट मिली और इनकी भी दो मई को तिथि समाप्त हो चुकी थी। दोनों केंद्र पर ठेकेदार अजमेर सैनी ने चॉकलेट की खेप पहुंचाई थी। दोनों केंद्रों पर मिली चॉकलेट को मौके पर ही नष्ट कराया गया। बड़ी बात यह थी कि सभी चॉकलेट जुलाई 2025 तक बच्चों को मुहैया कराई जानी थी। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते, खूफिया विभाग और खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed