फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mahila Samiti supported the strike of wrestlers

Rohtak News: महिला समिति ने पहलवानों के धरने को दिया समर्थन

Tue, 25 Apr 2023 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mahila Samiti supported the strike of wrestlers
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक।
जनवादी महिला समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जंतर मंतर पर जाकर महिला पहलवानों के धरने को समर्थन दिया। यहां केंद्र सरकार से महिला पहलवानों की मांगों को तुरंत स्वीकारने की अपील की गई। प्रतिनिधिमंडल में जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भीम अवॉर्डी जगमति सांगवान, राज्य महासचिव उषा सरोहा, राज्य कमेटी सदस्य भारती, दिल्ली की राज्य महासचिव आशा शर्मा व अध्यक्ष मैमूना मौला शामिल रहीं।
संगठन के नेताओं ने कहा कि खेलों में भारत व हरियाणा का नाम रोशन करने वाले कुश्ती खिलाड़ियों को अपना कॅरिअर दांव पर लगाकर न्याय पाने के लिए फिर से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा है। तीन महीने पहले इन्हीं खिलाड़ियों ने जंतर मंतर पर धरना देकर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण पर यौन शोषण और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

इसके बाद केंद्र सरकार ने 6 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया, लेकिन अप्रैल के पहले सप्ताह में जांच कमेटी ने रिपोर्ट सरकार को सौंप ही। इसके बावजूद अब तक इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। सात महिला पहलवानों ने अध्यक्ष के खिलाफ कनाॅट प्लेस पुलिस थाने में शिकायत दी है। इस पर भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। यह गंभीर स्थिति है कि खिलाड़ियों को जिस समय अपना कीमती वक्त ओलंपिक की तैयारियों में लगाना था, उन्हें वह समय न्याय के लिए संघर्ष करने में लगाना पड़ रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ का नारा देने वाली भाजपा यौन हिंसा आरोपियों को बचाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन मांग करता है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ जांच करने वाली कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और खिलाड़ियों की शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed