{"_id":"6402d40f66dff4bb350a2167","slug":"mahila-congress-protested-against-increasing-the-price-of-gas-cylinders-rohtak-news-c-17-1-83859-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ाने पर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ाने पर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। प्रदेश सरकार की ओर से गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ाने के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष संगीता सहरावत की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आंबेडकर चौक पर जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर गैस की बढ़ी हुई कीमत वापस नहीं ली तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार की होगी।
संगीता सहरावत ने कहा कि सरकार ने घरेलू गैस 1100 और कॉमर्शियल गैस 2100 रुपये कर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है। होली के त्योहार पर सरकार ने गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करके आम जनता को सौगात जो दी है, उसका जवाब आगामी चुनाव में जनता देगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता भारती ने कहा कि सरकार ने होली के समय गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करके त्योहार के समय रंग में भंग डाला है। इसका सबसे ज्यादा असर आम जनता की रसोई पर पड़ा है। आए दिन सिलिंडरों के रेट बढ़ रहे हैं। निर्मला राठी जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने कहा कि सरकार आए दिन कोई ना कोई नया मुद्दा उठा लेती है। जो विकास के कार्य होते हैं उन्हें नहीं किया जाता, बल्कि आम जनता पर महंगाई की मार बढ़ाई जाती है। लोगों ने अपना कीमती वोट सरकार को अच्छे दिन लाने के लिए दिया था, ना कि रोज-रोज महंगाई बढ़ाने के लिए। इस अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष निर्मला राठी, गीता भारती, नीतू शर्मा, प्रोमिला सैनी, ममता पवार, लक्ष्मी अहलावत, भगवानी सहरावत, रेखा, प्रीति, मुकेश, कृष्णा, संतोष दलाल, सुरेश सैनी, भावना हुड्डा, मीनाक्षी कटारिया, सुनीता बल्हारा, ममता स्वामी, ऊषा, हिमानी नरवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।