{"_id":"6751dd442cbdf20d1ef02ca03392fbe1","slug":"mahendragarh-retrieved-animals-smugglers-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्करों से पशुओं को छुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो तस्करों से पशुओं को छुड़वाया
अमर उजाला,महेंद्रगढ़
Updated Wed, 01 Jan 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मंगलवार देर रात गांव नांगल सिरोही के पास गोकशी के लिए ले जाई जा रही गाय और बछड़ों से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने ट्रक में सवार छह लोगों को भी मौके पर धर दबोचा। पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पशुओं को गोशाला भिजवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव नांगल सिरोही के पास गायों को एक ट्रक में भरकर गोकशी के लिए ले जाया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस ने गांव के पास बैरिके ड्स लगाकर कर नाकाबंदी कर दी। रात दो बजे गांव की बणी की ओर से पुलिस को एक ट्रक आता दिखाई दिया।
पुलिस ने टार्च जलाकर ट्रक को रोकने का इशारा किया लेकिन ट्रक चालक ने इशारे को नकारते हुए नाका तोड़कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने जिप्सी आगे लगाकर जब ट्रक को रोकने की कोशिश की तो ट्रक चालक ने पुलिस वैन को भी टक्कर मार दी। जैसे-तैसे पुलिस कर्मियों ने ट्रक को काबू कर उसमें बैठे लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने ट्रक चालक गांव बलिहार (पंजाब) निवासी तारकेश्वर व बिहार निवासी चंद्र, गूगन, सुनील वासी रोहतक और महम निवासी प्रताप को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि ट्रक मालिक अनिल (रोहतक) के धन का लालच देने पर वे लोग इन पशुओं को गोकशी के लिए हरियाणा से यूपी ले जा रहे थे।