फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mahashivratri is today, temples decorated with colourful garlands

Rohtak News: महाशिवरात्रि आज, रंग-बिरंगी लड़ियों से सजे मंदिर

Sun, 15 Feb 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri is today, temples decorated with colourful garlands
36-नर्मदेश्वर मंदिर में शिवरात्रि के लिए किया गया बाबा भोले भंडारी का मनोहारी शृंगार। मंदिर
रोहतक। जिले में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को देर शाम तक मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां जोर-शोर से जारी रहीं। शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए अलसुबह से श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी लगाई गई है।
विज्ञापन

किलोई स्थित प्राचीन शिव मंदिर, वैश्य काॅलेज रोड शिवालय, दुर्गा भवन मंदिर, बजरंग भवन मंदिर, गुफा वाला मंदिर, नर्मदेश्वर मंदिर समेत अनेक शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जनता कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर से शिवरात्रि पर विधि-विधान से भोले बाबा की बरात निकाली जाएगी। वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिवधाम शिवालय मंदिर में नीलकंठ समाज सेवा मंदिर की ओर से तैयारियां देर रात तक जारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 से अधिक मंदिरों में जलाभिषेक होगा
सेवक सचिन ने बताया कि यहां मंदिर को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करने के लिए रेलिंग लगाई गई है। गोकर्ण तालाब स्थित बाबा लक्ष्मणपुरी डेरे के शिव मंदिर, सर्कुलर रोड स्थित बाबा बालकपुरी डेरा स्थित शिव मंदिर, झंग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर समेत 150 से अधिक मंदिरों में जलाभिषेक होगा।

किलोई में दंगल आज
प्राचीन शिव मंदिर ट्रस्ट धाम किलोई मंदिर की ओर से महाशिवरात्रि पर दंगल का आयोजन भी किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रधान सोरभ अत्री ने बताया कि आरपार की कुश्ती करने पर ही पहलवानों को इनाम दिया जाएगा। किलोई मंदिर में मेला लगेगा जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचेंगे।

हरिद्वार से कांवड़ व गंगाजल लेकर आए कांवड़िये
सांपला। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई है। शिव भक्त हरिद्वार से कांवड़ व गंगाजल लेकर पहुंचने शुरू हो गए हैं। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गश्त बढ़ा दी है। ज्यादातर श्रद्धालु अपने-अपने गांवों के मंदिरों में जल चढ़ाएंगे। महाशिवरात्रि के चलते बाजार में मिठाई व फलों की बिक्री भी जोरों पर रही। संवाद

36-नर्मदेश्वर मंदिर में शिवरात्रि के लिए किया गया बाबा भोले भंडारी का मनोहारी शृंगार। मंदिर

36-नर्मदेश्वर मंदिर में शिवरात्रि के लिए किया गया बाबा भोले भंडारी का मनोहारी शृंगार। मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed