फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mahapanchayat tomorrow... a pandal will be set up in half a kilometer on Panipat Highway

महापंचायत कल... पानीपत हाईवे पर आधा किलोमीटर में लगेगा पंडाल

Fri, 15 Oct 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat tomorrow... a pandal will be set up in half a kilometer on Panipat Highway
किसान मजदूर तालमेल महापंचायत को लेकर मकड़ौली टोल के पास पंडाल तैयार करते मजदूर। अमर उजाला
मकड़ौली टोल प्लाजा पर 16 अक्तूबर को होने वाली मजदूर, किसान तालमेल महापंचायत का मंच सजना शुरू हो गया है। किसान संगठनों का दावा है कि यह महापंचायत मुजफ्फरनगर का रिकॉर्ड तोडे़गी। हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों से किसानों के आने की संभावना को देखते हुए संगठनों ने तैयारियों में पूरा जोर लगा दिया है। उन्होंने दावा किया है कि महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा की पूरी लीडरशिप आएगी।
विज्ञापन

भाकियू (चढूनी) के जिला प्रधान राजू मकड़ौली ने बताया कि टोल प्लाजा पर रोहतक की तरफ स्टेज बनाया जाएगा। इसके सामने करीब आधा किलोमीटर तक पंडाल लगेगा ताकि बड़ी संख्या में आने वाले किसान बैठ सकें। किसानों के भोजन के लिए तीन जगह बड़े लंगर लगाए जाएंगे। जोकि चमारिया-मकड़ौली मोड़, फ्लाई ओवर के नीचे और टोल प्लाजा के पास बस स्टॉप के पीछे होंगे। इनके अलावा विभिन्न गांवों के लोग अपने स्तर पर भोजन-पानी का इंतजाम करेंगे। पीने के पानी का भी व्यापक इंतजाम किया जाएगा। 20-30 टैंकर अलग-अलग जगह लगाए जाएंगे, एक 15 हजार लीटर क्षमता का टैंकर भी होगा। इसके अलावा टोल प्लाजा के पास स्थित दीवार पर एक पाइप लाइन लगाई जाएगी, उसमें जगह-जगह टूंटियां लगेंगी। पास स्थित टंकी से उसे पानी की सप्लाई दी जाएगी। तीन जगह पार्किंग का प्रबंध किया गया है। भाकियू (अंबावता) के प्रदेश प्रधान अनिल नांदल ने कहा कि तीसरी किसान मजदूर तालमेल महापंचायत नई इबारत लिखते हुए सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। इस मौके पर हुड्डा खाप के प्रधान ओम प्रकाश हुड्डा, वजीर, हरि स्वरूप, धर्मवीर हुड्डा, जसवीर, रामचंद्र, डॉ. जयपाल व संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रशासन ने नहीं दी बिजली, लगाया जेनरेटर
किसान संगठनों की प्रशासन के साथ कुछ दिन पहले हुई बैठक में आश्वासन दिया गया था कि तीन-चार दिन के लिए टोल प्लाजा की लाइट शुरू कर दी जाएगी। वीरवार को भी दिनभर इस मुद्दे पर विचार-विमर्श चलता रहा। लेकिन प्रशासन ने लाइट शुरू करने से इनकार कर दिया। राजू मकड़ौली ने कहा कि प्रशासन ने कोई मदद नहीं की, जिसके बाद जेनरेटर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग
1. चमारिया रोड पर संस्कृति स्कूल के पास।
2. गोहाना रोड पर जॉन वेस्ले स्कूल के सामने।
3. मकड़ौली रोड पर अप्रोच रोड के साथ।
कल इन रास्तों से जाएं, पुलिस ने निर्धारित किए रूट
1. चंडीगढ़, पानीपत से रोहतक आने-जाने के लिए : पानीपत से कुंडली, केएमपी, असौदा, सांपला होते हुए रोहतक पहुंचे, इसी रास्ते से वापस लौटें।
2.चंडीगढ़, करनाल, पानीपत से झज्जर-रेवाड़ी के लिए : पानीपत से कुंडली, केएमपी होते हुए झज्जर व रेवाड़ी पहुंचे या पानीपत से सोनीपत, खरखौदा, सांपला होते हुए झज्जर, रेवाड़ी पहुंचे, इसी रास्ते से वापस लौटें।

3. गोहाना से रोहतक जाने के लिए: गोहाना से खरखौदा या लाखनमाजरा होते हुए रोहतक पहुंचे, इसी रास्ते से वापस लौटें।
4. गोहाना से महम जाने के लिए : गोहाना से लाखनमाजरा होते हुए महम पहुंचे, इसी रास्ते से लौटें।
5. गोहाना से सांपला जाने के लिए : गोहाना से खरखौदा होते हुए सांपला पहुंचे, इसी रास्ते से वापस लौटें।
6. झज्जर से गोहाना जाने के लिए: झज्जर से सांपला, खरखौदा होते हुए गोहाना पहुंचे, इसी रास्ते से वापस लौटें।
7. भिवानी से पानीपत जाने के लिए : भिवानी से महम, लाखनमाजरा, गोहाना होते हुए पानीपत पहुंचे, इसी रास्ते से वापस लौटें।
8. दादरी, कलानौर से पानीपत जाने के लिए : कलानौर से महम, लाखनमाजरा, गोहाना होते हुए पानीपत पहुंचे, इसी रास्ते से वापस लौटें।
शहर के बाहर पुलिस लगाएगी 18 नाके, किसान रहेंगे मौजूद
जिला प्रशासन और किसान संगठनों ने तैयारी की है कि महापंचायत के समय शहर के अंदर ट्रैफिक जाम न लगे। इसके लिए पुलिस शहर के चारों तरफ 18 नाके लगाएगी। उन नाकों पर किसान संगठनों के दो-तीन वालंटियर मौजूद रहेंगे। जोकि बाहर से आने वाले वाहनों को बाहर-बाहर से ही महापंचायत स्थल तक भिजवाएंगे। ताकि शहर के अंदर लोगों को समस्या न आए। वालंटियर उन्हें पार्किंग की जानकारी भी देंगे, ताकि वाहन सड़क पर न खड़े हों। वीरवार शाम एसडीएम राकेश सैनी, डीएसपी सज्जन कुमार और एसएचओ सदर कुलबीर सिंह ने मकड़ौली टोल प्लाजा जाकर महापंचायत स्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। किसान नेताओं ने उन्हें विश्वास दिलाया कि स्टेज के साथ एंबुलेंस के निकलने के लिए रास्ता बनाया जाएगा, कोई आपात वाहन नहीं रोका जाएगा। वालंटियर बाहर से आने वाले किसानों को गाइड करेंगे ताकि शहरवासियों को दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed