{"_id":"60d4daa48ebc3ef20b345dc8","slug":"mahamandleshwar-became-the-father-of-the-groom-and-mangala-family-did-kanyadaan-rohtak-news-rtk614522550","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामंडलेश्वर बने दूल्हे के पिता तो मंगला फैमिली ने किया कन्यादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामंडलेश्वर बने दूल्हे के पिता तो मंगला फैमिली ने किया कन्यादान
विज्ञापन
नवविवाहित जोड़े का आशीर्वाद देते मेयर मनमोहन गोयल, समाजसेवी राजेश जैन व स्वामी परमानंद। अमर उजा?
जनसेवा संस्थान में अनोखी शादी संपन्न हो गई है। वीरवार को संस्थान के संचालक महामंडलेश्वर परमानंद जहां दूल्हे के पिता बने, वहीं शहर की मंगला फैमिली ने दुल्हन का कन्यादान किया। नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल व उद्योगपति राजेश जैन और पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन सहित शहर के अन्य गणमान्य लोगों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
संस्थान के संचालक महंत परमानंद ने बताया कि पांच साल पहले बहादुरगढ़ से एक युवक को आश्रम में दाखिल कराया था। उस समय युवक मानसिक तौर पर बीमार था। उसका पीजीआई में उपचार कराया गया, अब पूरी तरह ठीक हो गया है। युवक केवल अपना नाम जतिन बता रहा है। वह अपने अतीत के बारे में कुछ नहीं बता रहा है। अब संस्थान में जो जिम्मेदारी मिलती है, उसका निर्वाह करता है। इसी तरह 3 साल पहले पुलिस ने एक लड़की को आश्रम में छोड़ा था। लड़की की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका भी डॉक्टरों ने उपचार किया। दोनों की सहमति से एक माह पहले आश्रम में रिश्ता तय हुआ था। शादी अब वीरवार को संपन्न हुई।
भोज का किया गया पूरा प्रबंध
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से 3 बजे के बीच जनसेवा संस्थान में शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शादी समारोह में बैंड या बारात नहीं थी, लेकिन भोज का पूरा प्रबंध किया गया था। डॉ. परमानंद ने बताया कि संस्थान के पदाधिकारी विनोद गुप्ता के सहयोग से ग्रीन रोड स्थित सुशील मंगला व उनकी पत्नी नीर मंगला शादी में पहुंचे। सुशील कपड़े के कारोबारी हैं और शौरी मार्केट में दुकान है। दंपती ने लड़की कविता का अपने हाथों से कन्यादान किया। मेयर मनमोहन गोयल, समाजसेवी एवं उद्योगपति राजेश जैन, पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन, नवीन गुलिया, नवनीत हुड्डा, एमटीएफसी संस्था से क्रिस्टल, मीनाक्षी, सोनिया, हम और आप व माता दानोदेवी संस्था के पदाधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे। सभी ने अपनी तरफ से कन्यादान की राशि दी।