{"_id":"577fc17a4f1c1b6e697fcdcc","slug":"loving-mother-of-two-and-married-with-three-children-took-the-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों की मां और तीन बच्चों के पिता को प्रेम विवाह ने पहुंचाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों की मां और तीन बच्चों के पिता को प्रेम विवाह ने पहुंचाया जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 09 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
प्यार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बच्चों की मां और तीन बच्चों के पिता का प्रेम विवाह दोनों के गले की फांस बन गया। प्रेम विवाह के बाद महिला तो जेल पहुंच गई वहीं पुरुष को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई, जिससे वह जेल की हवा खाने से बच गया। महिला ने अपने पति तो पुरुष ने अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना शादी की थी। इस कारण पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।
जांच अधिकारी एएसआई बिमला ने बताया कि पाड़ा मोहल्ला निवासी एक युवक की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया था कि उनके दो बच्चे हैं। 29 अक्टूबर 2015 को उनकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। कई दिनों तक पत्नी के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने मोहल्ले के ही अपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रेमी के भी तीन बच्चे हैं। मामले का खुलासा होने के बाद युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सामने आया कि आरोपी प्रेमी ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ शादी की। जांच अधिकारी बिमला का कहना है कि न तो आरोपी प्रेमी ने शादी करने से पहले अपनी पत्नी को तलाक दिया और न ही आरोपी महिला ने पति को तलाक दिया, कानून के खिलाफ जाकर दोनों ने शादी की। आरोपी प्रेमी की पत्नी काफी समय से अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से महिला को जेल भेज दिया गया और आरोपी प्रेमी की जमानत मंजूर हो गई
विज्ञापन
मायके और ससुराल दोनों पक्ष महिला के खिलाफ
अपने दो बच्चों को छोड़कर तीन बच्चों के बाप से शादी करने चली महिला को न तो ससुराल पक्ष का साथ मिला और न मायके का। जब शुक्रवार को महिला को कोर्ट में पेश किया गया तो उसके पक्ष में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं आया। कोई पैरवी नहीं होने के कारण उसे जेल जाना पड़ा।
शादी से पहले इन्कार, बाद में इकरार
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपी शादी करने की बात से ही इन्कार करते रहे। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने शादी करने की बात मान ली। इसके बाद पुलिस दिल्ली के उस मंदिर में पहुंची जहां दोनों ने शादी की थी। यहां से पुलिस ने शादी की वीडियो फुटेज ली।