फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   love bird suside

शादी को राजी नहीं हुए परिजन तो प्रेमी युगल ने निगला जहर

Sun, 19 Jul 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 19 Jul 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
करीब चार साल से साथ रहने और शादी करने का सपना देख रहे प्रेमी युगल को परिवार ने जब शादी की मंजूरी नहीं दी तो दोनों ने साथ मरना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन


दोनों ने बंद कमरे में जहर निगल लिया। इससे प्रेमी उत्तर प्रदेश के शामली के गांव ऊन निवासी 20 वर्षीय देवेंद्र की जहर के प्रभाव से मौत हो गई। वहीं, एटा निवासी 18 वर्षीय सविता पीजीआई रोहतक में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

पानीपत के रमाणी चौक स्थित एक कमरे में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल बेसुध अवस्था में मिला। युवक के जीजा रविंद्र ने दोनों को गंभीर हालत मेें पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां कुछ ही घंटे बाद देवेंद्र ने तो दम तोड़ दिया। मगर सविता की सांसें चलती रहीं। ज्यादा तबियत खराब होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। अब उसकी हालत में सुधार है। हालांकि युवती के परिजन अभी तक पीजीआई नहीं पहुंचे हैं। मृतक देवेंद्र के परिजन ही उसकी देखभाल में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, करीब चार साल पहले सविता और देवेंद्र पानीपत में एक कंपनी में काम करते थे। यहीं से दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। इस बात का पता चलने पर सविता के परिजनों ने उसकी नौकरी छुड़ा दी। हालांकि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। रविंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार तड़के देवेंद्र को कमरे पर छोड़कर काम पर चला गया। जब वह रात करीब नौ बजे कमरे पर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देवेंद्र और सविता फर्श पर बेसुध पड़े मिले। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed