फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Loss of more than 70 lakhs per day due to closure of toll

टोल बंद होने से रोजाना 70 लाख से ज्यादा का हुआ नुकसान

Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Loss of more than 70 lakhs per day due to closure of toll
किसान आंदोलन के चलते पिछले एक साल से मकड़ौली, मदीना व सांपला टोल प्लाजा बंद हैं। इससे एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को 70 लाख रुपये से ज्यादा का रोजाना नुकसान हुआ है। लंबे समय से बंद रहने से तीनों टोल की सूरत बदल गई है। अफसरों का कहना है कि अभी तक टोल खोलने का आधिकारिक आदेश नहीं आया है, इसलिए वह कुछ बता नहीं सकते।
विज्ञापन

एनएचएआई के अनुसार तीन कृषि कानून के विरोध में किसानों ने मकड़ौली टोल प्लाजा, मदीना टोल प्लाजा और सांपला टोल प्लाजा पर 26 नवंबर 2020 से धरना शुरू किया था। विवाद की स्थिति पैदा होने लगी तो उच्चाधिकारियों के आदेश पर टोल बंद कर दिए गए। इससे एनएचएआई को तीनों टोल बंद होने से 70 लाख रुपये से ज्यादा का रोजाना नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान सांपला टोल प्लाजा से हुआ है, जहां से रोजाना करीब 30-35 लाख रुपये की आय बताई जाती है। मकड़ौली टोल प्लाजा से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ। कमोबेश यही आंकड़ा मदीना टोल प्लाजा से हुए नुकसान का है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा कर दी है, जिससे जल्द टोल प्लाजा चालू होने की उम्मीद है। फिलहाल न तो किसान धरना से उठे हैं और न टोल चालू करने का आदेश आया है, इसलिए कुछ कह नहीं सकते हैं।
विज्ञापन

मकड़ौली टोल प्लाजा को रोजाना करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सांपला टोल प्लाजा सर्वाधिक चलने वाला है, जिसका नुकसान भी 30-35 लाख से कम नहीं होगा।
- अशोक मेहता, आरई, मकड़ौली टोल प्लाजा
आगरा की बस सेवा होगी शुरू, दिल्ली के लिए बढ़ेंगी बसें
किसानों आंदोलन की वजह से रोडवेज की बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ। आगरा की बस सेवा नहीं चल सकी। दिल्ली के लिए भी कम बसें चल रही हैं। डिपो जीएम का कहना है कि धरना खत्म होते ही बंद बस सेवाएं शुरू होगी और दिल्ली की बस सेवा बढ़ेगी। डिपो जीएम दलबीर फौगाट ने बताया कि किसान आंदोलन की वजह से आगरा और दिल्ली की बस सेवा प्रभावित हो रही थी। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद जैसे ही किसानों का धरना खत्म होगा वैसे ही बस सेवा पूर्ववत कर दी जाएगी। आगरा और वृंदावन की बस सेवा गुरुग्राम होकर शुरू की थी। वृंदावन की बस चल रही है मगर आगरा बंद करनी पड़ी। दिल्ली की बस सेवा भी कम हुई है। जैसे ही किसानों का धरना खत्म होगा वैसे ही आगरा और वृंदावन की सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। दिल्ली के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed