फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lord Parshuram Jayanti celebrated with pomp in Beri

Rohtak News: बेरी में धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती

Mon, 13 May 2024 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 13 May 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram Jayanti celebrated with pomp in Beri
बेरी में भगवान परशुराम जयंती शोभायात्रा में नृत्य करते हुए श्रद्वालु। संवाद
बेरी (झज्जर) ।धर्मनगरी बेरी में ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जयंती महोत्सव से पहले बेरी मेन बाजार में स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जयंती महोत्सव में गौड़ ब्राह्मण डिग्री महाविद्यालय रोहतक के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की और हवन यज्ञ में आहुति डाली।
विज्ञापन

हवन-यज्ञ के बाद भगवान परशुराम की झांकी निकाली गई। शोभा यात्रा बैड़-बाजों के साथ बेरी ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होकर देवी मंदिर वाली गली, बालाजी मंदिर, बस स्टैड़, शिव चौक, मेन बाजार से होते हुए वापिस ब्राह्मण धर्मशाला में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में भगवान परशुराम की झांकी निकाली गई। समारोह में उपस्थिति समाज के लोगों को मुख्यअतिथि डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र औैर शास्त्रों के ज्ञाता थे, उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भगवान की अराधना में बिताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सदा समाज में व्याप्त बुराईयों का विरोध करतेे हुए एक सशक्त समाज की स्थापना की। मुुख्य अतिथि ने दोहराया कि हमें अपने पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। शोभा यात्रा में जयभगवान शर्मा उर्फ लाला, संजीव कौशिक, नरेंद्र कौशिक, अनूप शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, ललित कौशिक, रामकिशन, रामफूल, राजीव भारद्वाज, रामहेर, डॉ. मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed