फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lord Lambodar is enshrined in all His glory; the city reverberates with

Rohtak News: शान से विराजे लंबोदर, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शहर

Wed, 16 Sep 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Lord Lambodar is enshrined in all His glory; the city reverberates with
-फोटो 81 : 21 किलोग्राम का केक काटते बच्चे। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। गणपति चौक पर बालक हितैषी सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को धार्मिक उल्लास और भक्तिमय माहौल के बीच हुआ। सुबह विधिवत हवन के बाद भगवान गणेश की नगर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया और मंगल मूर्ति मोरया के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। इससे पूरा शहर भक्तिमय नजर आया।
विज्ञापन


शोभायात्रा के बाद देर रात गणपति चौक पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान 21 किलो का केक काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में काफी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया। इसकी अध्यक्षता संजू वर्मा ने की। उन्होंने श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करना चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत है।
विज्ञापन


समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के प्रधान अंकित रोहिला, कोषाध्यक्ष अन्नू वालिया, उपप्रधान तरुण सैनी, प्रचार सहयोगी विशाल जरगर, आलोक रंजन, अरुण झा, राजपाल, रोहित सैनी, सचिन सैनी, अंकित शर्मा, जोनी गुप्ता, कपिल राठी, मोनू शर्मा, लौकी जांगड़ा, निसु रोहिल्ला, पंडित नितिन शर्मा, योगेश सैनी, प्रवीण सैनी और सुदन शर्मा सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 81 : 21 किलोग्राम का केक काटते बच्चे। स्रोत समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed