फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lok Sabha elections...74 sector officers, 24 flying squads, 12 static surveillance teams formed

Rohtak News: लोकसभा चुनाव... 74 सेक्टर अधिकारी, 24 उड़नदस्ते, 12 स्टैटिक सर्विलेंस टीम गठित

Sat, 06 Apr 2024 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections...74 sector officers, 24 flying squads, 12 static surveillance teams formed
रोहतक। लोकसभा चुनाव के क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता को सख्ती से लागू करने के लिए डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष कदम उठाए हैं। इसके लिए जिले में 74 सेक्टर अधिकारी, 24 उड़नदस्ते, 12 स्टैटिक सर्वेलेंस टीम तथा 4-4 वीडियो व्यूविंग टीम, वीडियो सर्वेलेंस टीम, अकाउंटिंग टीम और सहायक खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए हैं।
विज्ञापन

डीसी अजय कुमार ने बताया कि रोहतक लोकसभा का चुनाव 25 मई 2024 को होगा। आदर्श आचार संहिता की सख्ती से अनुपालना के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। महम-60 विधानसभा क्षेत्र में 17 सेक्टर अधिकारी, 6 उड़नदस्ते टीमें, 3 स्टैटिक सर्विलेंस टीम व 1-1 वीडियो व्यूविंग टीम, वीडियो सर्विलेंस टीम, अकाउंटिंग टीम और सहायक खर्च पर्यवेक्षक, गढ़ी-सांपला-किलोई-61 विधानसभा क्षेत्र में 21 सेक्टर अधिकारी, 6 उड़नदस्ते, 3 स्टैटिक सर्विलेंस और 1-1 वीडियो व्यूविंग, वीडियो सर्विलेंस, अकाउंटिंग टीम और सहायक खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

रोहतक-62 विधानसभा क्षेत्र में 13 सेक्टर अधिकारी, 6 उड़नदस्ते टीम, 3 स्टैटिक सर्विलेंस और 1-1 वीडियो व्यूविंग, वीडियो सर्विलेंस, अकाउंटिंग टीम और सहायक खर्च पर्यवेक्षक और कलानौर -63 (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 23 सेक्टर अधिकारी, 6 उड़नदस्ते, 3 स्टैटिक व 1-1 वीडियो, वीडियो सर्विलेंस व अकाउंटिंग टीम तथा सहायक खर्च पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed