फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lohri was celebrated by singing the song "Sundariye Mundariye Ho, Dulla Bhatti Wala Ho..."

Rohtak News: सुंदरिये-मुंदरिये होए, दुल्ला भट्टी वाला होए...गीत गाकर मनाई लोहड़ी

Wed, 14 Jan 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Lohri was celebrated by singing the song "Sundariye Mundariye Ho, Dulla Bhatti Wala Ho..."
24.. जिला बार परिसर में लोहड़ी का पर्व मनाते बार एसोसिएशन के पदा​​धिकारी। स्रोत : एसो.
रोहतक। जिले में लोहड़ी पर्व मंगलवार को नाच गाकर मनाया गया। शाम के समय मोहल्लों, कॉलोनियों व सेक्टरों में लोगों ने अलाव जलाया। इसमें मूंगफली, रेवड़ी व खील डालकर व चारों ओर परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

युवा ढोल की थाप पर जमकर नाचते। बाबा लक्ष्मणपुरी डेरे पर महिलाओं ने सुंदरिये-मुंदरिये होए, तेरा कौन बेचारा होए, दुल्ला भट्टी वाला होए.. गीत गाया। बच्चों को रेवड़ी, मूंगफली, गजक व पॉपकॉर्न बांटे।
विज्ञापन

लोहड़ी को फसल और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। नवविवाहित जोड़ों व नवजात शिशुओं के परिवारों में पर्व को लेकर उत्साह नजर आया।

रोटरी क्लब में आयोजित लोहड़ी समारोह में मुख्य अतिथि उद्योगपति राजेश जैन ने पूजा-अर्चना कर अग्नि प्रज्ज्वलित की व शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, डीजे, लकी ड्रॉ और पारंपरिक नृत्यों ने समारोह को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज और गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में भी लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत व शायरी के माध्यम से कार्यक्रमों को जीवंत बनाया।
जिला बार एसोसिएशन रोहतक ने भी लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जिसमें न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय में लोहड़ी उत्सव मनाया गया।
कुलपति कार्यालय के लॉन में पारंपरिक लोहड़ी उत्सव में विद्यार्थी, शिक्षक व कर्मचारी अलाव के चारों ओर एकत्र होकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत व नृत्य के माध्यम से शामिल हुए।


शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित की गई।


बाबा बालकपुरी में मंत्रोच्चार के साथ पवित्र अग्नि प्रज्ज्वलित की गई जिसमें सभी भक्तजनों ने तिल, मूंगफली, रेवड़ी ओर मक्की के फूले अग्नि में डाले।


वीबी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्ष सुदर्शन मलिक ने सबको लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। डायरेक्टर संतोष मलिक ने लोहड़ी पर्व का महत्व बताया।


माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में लोहड़ी मनाई गई। साध्वी मानेश्वरी और भक्तजनों ने अग्रि जलाकर अग्रि पूजन की परिक्रमा की और तिल, गुड़, चावल, और भूना हुआ मक्का की आहूति डाली। साध्वी मानेश्वरी देवी ने प्रवचन सुनाए।



गोकर्ण तीर्थ पर बाबा लक्ष्मण पुरी ने सबको शुभकामनाएं दीं। अग्नि जलाकर उसके चारो तरफ परिक्रमा कर इसमें रेवड़ी, मूंगफली, गुड़ और तिल को डाल कर लोहड़ी मनाई गई।




एसएन जन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जतिन बत्रा ने सबको शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में गुड़, रेवड़ी, मूंगफली और तिल के लड्डू बांटे गए।

24.. जिला बार परिसर में लोहड़ी का पर्व मनाते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसो.

24.. जिला बार परिसर में लोहड़ी का पर्व मनाते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसो.

24.. जिला बार परिसर में लोहड़ी का पर्व मनाते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसो.

24.. जिला बार परिसर में लोहड़ी का पर्व मनाते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसो.

24.. जिला बार परिसर में लोहड़ी का पर्व मनाते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसो.

24.. जिला बार परिसर में लोहड़ी का पर्व मनाते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसो.

24.. जिला बार परिसर में लोहड़ी का पर्व मनाते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसो.

24.. जिला बार परिसर में लोहड़ी का पर्व मनाते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसो.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed