फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Locks of eight broker's shops broken, cash and goods stolen

Rohtak News: आढ़त की आठ दुकानों के ताले तोड़े, नकदी और सामान चोरी

Sat, 25 Jan 2025 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Locks of eight broker's shops broken, cash and goods stolen
24सीटीके43-अनाज मंडी में दुकान का ताला तोड़ते हुए कैमरे में कैद हुआ युवक। स्रोत:सोशल मीडिया
अनाज मंडी में 18 जनवरी को चोर ने एक आढ़ती की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था, लेकिन किसी कारण से वह कामयाब नहीं हो पाया। पीड़ित आढ़ती ने मामला दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इसका असर यह हुआ कि चोरों ने एक-दो नहीं, बल्कि आढ़त की आठ दुकानों के ताले तोड़े। तीन लाख से अधिक की नकदी और सामान चुराकर ले गए। हालांकि, एक आरोपी की गतिविधि सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

भाली आनंदपुर गांव निवासी आढ़ती मनोज कुमार की दुकान अनाज मंडी में है। 18 जनवरी की रात को चोर ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। पीड़ित आढ़ती ने शिवाजी कॉलोनी थाने में चोरी की कोशिश का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज कराया। पुलिस ने गश्त करना भी मुनासिब न समझा तो चोरों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने दो दिन बाद ही रात में 8 दुकानों के ताले तोड़ दिए। इनमें चार दुकानों से तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। अन्य दुकानदारों की ओर से अभी शिकायत नहीं दी गई है। आरोपी कंबल ओढ़कर अनाज मंडी में आया था और उसी में लोहे की रॉड छिपाकर लाया था, जिससे उसने ताले तोड़े थे।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि केस दर्ज करके सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार चोर की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि चोर अनाज मंडी में काम करने वाला ही है। उसे पूरी जानकारी है और आसानी से वारदात को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed