फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   LLB student's leg broken, gold chain and cash also snatched

Rohtak News: एलएलबी के छात्र का तोड़ा पैर, सोने की चेन व नकदी भी छीनी

Sun, 25 Dec 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
LLB student's leg broken, gold chain and cash also snatched
रोहतक। डेयरी मोहल्ले से सामान लेकर स्कूटी पर घर सुभाष नगर जा रहे एलएलबी के छात्र से मारपीट कर कुछ लोगों ने पैर तोड़ दिया। साथ ही सोने की चेन व 4 हजार की नकदी छीनकर ले गए। दो माह बाद एमएलआर रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डेयरी मोहल्ला निवासी लवप्रीत ने दी शिकायत में बताया कि वह एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है। 26 अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजे डेयरी मोहल्ले से सामान लेकर सुभाष नगर में निर्माणाधीन मकान में जा रहा था। जब शीला सिनेमा के पास पहुंचा तो अचानक एक युवक ने अपनी स्कूटी आगे अड़ा दी। न केवल मारपीट की, बल्कि चाबी भी निकाल ली। बोला, मैं ओमपाल बलियाने वाला हूं। तुझे मेरे बारे में पता नहीं है क्या। इसके बाद दो अन्य लोगों को भी बुला लिया। आरोपियों में सुभाष नगर निवासी गोधू भी था। तीनों ने मिलकर उसके साथ न केवल मारपीट की, बल्कि सोने की चेन तोड़ ली और जेब से चार हजार की नकदी निकाल ली। साथ ही फोन भी तोड़ दिया। मारपीट के चलते उसका बायां पैर टूट गया। उसे घुटने का ऑपरेशन तक कराना पड़ा। उसने 28 अक्तूबर को मॉडल टाउन पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। पुलिस ने कहा था कि पहले आप एमएलआर कटवाओ। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed