{"_id":"6994cd3208098ae411006c65","slug":"liquor-contractor-beaten-with-sticks-accused-of-robbing-thar-vehicle-and-cash-rohtak-news-c-17-roh1019-811967-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शराब ठेकेदार की डंडों से पिटाई, थार गाड़ी व नकदी लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शराब ठेकेदार की डंडों से पिटाई, थार गाड़ी व नकदी लूटने का आरोप
विज्ञापन
महम (रोहतक)। पुराना बस स्टैंड व अशोक नगर स्थित शराब ठेका संचालक रोहित ने रवि उर्फ लांडा निवासी भराण व अन्य के खिलाफ पिटाई करने, थार गाड़ी व नकदी लूटने की महम पुलिस को एफआईआर लिखाई है। ठेकेदार की शिकायत पर एक नामजद सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है।
एफआईआर में रोहित निवासी भैणी सुरजन ने बताया कि उनके महम के पुराना बस स्टैंड व अशोक नगर में शराब के ठेके हैं। 15 फरवरी को शाम साढ़े आठ बजे वह अशोक नगर वाले ठेके से 70 हजार रुपये लेकर पुराने बस स्टैंड महम के लिए थार गाड़ी में सवार होकर चले थे।
आरोप है कि चौबीसी के चबूतरे के पास कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने युवकाें को देखकर गाड़ी रोक ली। गाड़ी रुकने के बाद पांच से सात युवक आए और एक युवक ने गाड़ी के शीशे पर डंडा मारा। यह देख वह गाड़ी से नीचे उतरे तो उन पर आरोपियों ने डंडे से वार करना शुरू कर दिया। वह सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर भाग गए। बताया कि गाड़ी में रखे पर्स में पांच हजार नकद और कड़ा था। आरोप है कि जाते जाते उसे जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी सुरेश पहलवान ने बताया कि शराब ठेकेदार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।