फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lions and bears will soon be seen in the zoo

चिड़ियाघर में जल्द दिखेंगे शेर और भालू

Tue, 20 Sep 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lions and bears will soon be seen in the zoo
चिड़ियाघर का निरीक्षण करते मंडल आयुक्त, रोहतक जगदीप सिंह। विज्ञप्ति
रोहतक। तिलियार पर्यटन केंद्र स्थित चिड़ियाघर में जल्द ही शेर व भालू दिखाई देंगे। वन्य प्राणी विभाग ने इनके लाने कार्रवाई शुरू कर दी है। इन मेहमानों के रहने के लिए एन्क्लोजर तैयार हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त भेड़िया लाने के लिए मैसूर चिड़ियाघर से पत्राचार जारी है। इसकी शीघ्र ही स्वीकृति प्राप्त होने की संभावना है।
विज्ञापन

यह जानकारी मंडल आयुक्त जगदीप सिंह ने वन्य प्राणियों की स्थिति, पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं व चिड़ियाघर के सुंदरीकरण के बारे में आयोजित बैठक में दी। साथ ही चिड़ियाघर के रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने बैठक के बाद चिड़ियाघर का निरीक्षण भी किया। जानवरों के खान-पान, उनके पिंजरे का भी जायजा लिया। चिड़ियाघर में 31 प्रजातियों के 177 वन्य प्राणी हैं। यहां पर्यटकों के बैठने के लिए शेड, रात्रिचर वन्य जीवों का घर, वन्य प्राणियों के इलाज के लिए अस्पताल व पर्यटकों के लिए रास्तों का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। चिड़ियाघर के सुंदरीकरण के लिए इस वर्ष लगभग 1000 पौधे भी लगाए गए हैं। मंडल आयुक्त ने भी त्रिवेणी लगाई। बैठक में मंडलीय वन्य प्राणी अधिकारी शिव सिंह रावत, वन विकास निगम के महाप्रबंधक मनोज कुमार, वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अशोक खासा, चिड़ियाघर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed