{"_id":"69f8d19bf3515f73500ec059","slug":"lights-outtension-full-rohtak-news-c-17-roh1020-850477-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बत्ती गुल...टेंशन फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बत्ती गुल...टेंशन फुल
विज्ञापन
रोहतक के कलानौर के वार्ड नं 14 में आंधी से दुकान की गिरी छत। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। रविवार देर रात आई तेज आंधी व बारिश के कारण शहर और महम समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। जिले में 200 खंभे और करीब 500 पेड़ गिर गए। बिजली निगम के 30 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। घरों में बिजली-पानी की व्यवस्था धड़ाम हो गई। बिजली निगम के सुविधा केंद्र पर रातभर फोन घनघनाते रहे। 10 घंटे के अंदर ही 2500 शिकायतें दर्ज की गईं।
जिले में रविवार देर रात से सोमवार सुबह 8 बजे तक औसतन पांच मिलीमीटर बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। महम में नौ मिमी बारिश के साथ आई आंधी से भारी पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए जिससे सड़क पर यातायात बाधित रहा। लोगों को 10-16 घंटे तक बिजली के आने का इंतजार करना पड़ा। सोमवार देर शाम तक ही व्यवस्थाएं दुरुस्त हो पाईं।
कलानौर में सोमवार देर रात तक बिजली व्यवस्था सुचारु हो सकी। महम और कलानौर क्षेत्र में तेज आंधी से अधिक नुकसान हुआ है। बिजली निगम के अनुसार, कलानौर, महम और रोहतक उपमंडल के सब अर्बन-1 क्षेत्र में सबसे अधिक खंभे टूटे हैं। यहां नौ ट्रांसफॉर्मरों के क्षतिग्रस्त होने के साथ 141 खंभे टूट गए।
विज्ञापन
खरकड़ा गांव में एक डेयरी पर लगा टिन शेड उड़ने से पशुपालक को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीण राजबीर ने बताया कि पशुओं के लिए बड़ा शेड लगाया हुआ था। यह रात को आए तूफान में नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस समय पशु दूसरे स्थान पर बंधे हुए थे।
-- -- -- -- -- -
शहर की 70 से अधिक कॉलोनियों में रही बिजली बाधित
शहर की 70 से अधिक कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। इनमें मुख्य रूप से जनता कॉलोनी, विजय नगर, न्यू विजय नगर, झंग कॉलोनी, चिन्योट कॉलोनी, मॉडल टाउन, शास्त्री नगर समेत अनेक कॉलोनियों में 12 घंटे तक बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी रही। लोगों को घरों में पानी की व्यवस्था करने में पसीने छूट गए।
कलानौर में दुकान की छत और मकान की दीवार गिरी
कलानौर।
भिवानी रोड स्थित मित्तल ऑयल एग्रो की छत से तेज आंधी से बड़ी संख्या में सोलर प्लेटें और टिन शेड उड़ गए। वन विभाग के अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मोखरा रोड, बसाना रोड सहित कई जगहों पर करीब 50 पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से एक मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वार्ड नं 15 में रविवार रात आंधी से जयकरण की दुकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि छत के गाटर और पत्थर पुराने थे। इसी के चलते यह हादसा हुआ है। वार्ड-1 में दरबारी मल तालाब के सामने वाली गली में खंभा टूट गया। वार्डवासी राकेश भारद्वाज ने बताया कि इससे बिजली बाधित हो गई। वार्ड-2 में चौबीसी ब्राह्मण सभा के सामने नीम का बड़ा पेड़ गिर जाने के कारण चार खंभे टूट गए। बिजली निगम के एसडीओ संजीत मुदगिल ने कहा कि तेज आंधी के कारण कई पेड़ तारों पर गिर गए। इसी कारण काफी तार और खंभे टूटे हुए हैं। व्यवस्था बनाने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। संवाद
-- -- -- -- --
सांपला में सात खंभे टूटे, बिजली-पानी की बढ़ी किल्लत
सांपला।
आंधी से इलाके में सात खंभे टूट गए। इससे करीब पांच गांवों की बत्ती गुल हो गई। विभाग की टीम ने सोमवार को दोबारा लाइन को चालू किया। इसमें पांच से दस घंटे लग गए। करीब रात 11 बजे हसनगढ़ पावर हाउस से जुड़े कई गांवों में बिजली के खंभे और तार टूट गए। नया बास गांव में मेन रोड पर एक मकान के बाहर पेड़ गिरने से यहां खंभा भी टूट गया। बिजली निगम अधिकारी जोगेंद्र मोर ने बताया कि सोमवार को लाइन को ठीक कर चालू कर दिया गया है। संवाद
-- -- -- -- -
वर्जन
बिजली की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। आंधी के कारण खंभे और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए थे लेकिन कुछ ही घंटों बाद अन्य लाइनों से बिजली जोड़कर सप्लाई सुचारु की गई।
- रामिंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
-- -- -- -- --
वर्जन
जिले में आंधी के कारण 500 से अधिक पेड़ गिरने की सूचना मिली थी जिसके बाद विभाग की टीम ने सोमवार देर शाम मार्गों पर पेड़ों को हटा दिया है। महम क्षेत्र में अधिक पेड़ टूटने का अनुमान है।
- सुभाष कुमार, रेंज ऑफिसर, बिजली निगम
-- -- -- -- -
फोटो : 32
कॉलोनी में रविवार देर रात 11 बजे केबल जलने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। बिजली निगम की टीम को बार-बार शिकायत के बाद सोमवार देर शाम पांच बजे बिजली आ पाई।
- आनंद प्रकाश, न्यू विजय नगर कॉलोनी।
-- -- -- -- --
फोटो : 33
रात को बिजली गुल होने से परेशान होना पड़ा है। मच्छरों और गर्मी के कारण लोगों को जागकर रात बितानी पड़ी। रात को शिकायत देने के बाद निगम ने 16 घंटे बाद बिजली सप्लाई चालू की।
- बलराम, न्यू विजय नगर कॉलोनी