फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Light drizzle in the morning, day temperature will increase from today

Rohtak News: अल सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी, आज से बढ़ेगा दिन का तापमान

Tue, 23 Apr 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 23 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Light drizzle in the morning, day temperature will increase from today
झज्जर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार अल सुबह एक बार फिर मौसम परिवर्तित हुआ और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। हालांकि बूंदाबांदी का दौर कुछ मिनटों के लिए रहा। इससे न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। वहीं बूंदाबांदी से मंडियों में पड़ी फसल को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ाेतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार अल सुबह लगभग चार बजे कुछ मिनटों के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। अप्रैल महीने के अंत तक लगातार दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 26 और 29 अप्रैल को सक्रिय होने हैं, जिससे संपूर्ण हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मौसम गतिशील बना रहेगा। इलाके में आंशिक बादलवाही हल्की बारिश/ बूंदाबांदी और तेज गति से हवाएं चलने और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां की संभावना बन रही है। पहले 21-23 अप्रैल उसके बाद 26-28 अप्रैल और उसके बाद महीने के अंत तक लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस साल अप्रैल महीने में गर्मी अपने प्रचण्ड तेवरों से आगाज नहीं करेंगी। धूप-छांव का खेल देखने को मिलेगा और तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहेंगे। सप्ताह के अंतिम दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed