फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lifting is slow... Instructions to reach the market and streamline paddy procurement

Rohtak News: उठान धीमी...मंडी में पहुंचकर धान खरीद सुचारु करने के निर्देश

Sun, 05 Oct 2025 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lifting is slow... Instructions to reach the market and streamline paddy procurement
28 मुकेश बसंल, प्रधान, नई अनाज मंडी।
रोहतक। मंडियों में धान की आवक अधिक है जबकि उठान बहुत धीमी है। जिन किसानों के धान की खरीद नहीं हो रही है, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम परिवर्तन से भी धान की नमी में गिरावट देरी से हो रही है। फरीदाबाद मंडल के आयुक्त संजय ने उपायुक्त सचिन गुप्ता व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंडी में फसल खरीद का जायजा लिया।
विज्ञापन

नई अनाज में धान की खरीद समय अनुसार न होने से किसान परेशान हैं। बीते दिनों हुई बारिश से नमी के कारण मंडी में किसानों का धान अंकुरित होने लगा। अमर उजाला ने 3 अक्तूबर के अंक में किसानों से बातचीत कर धान उठान की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के शनिवार दोपहर ढाई बजे रोहतक मंडी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

फरीदाबाद मंडल के आयुक्त एवं जिला के प्रशासनिक सचिव संजय जून ने निर्देश दिए हैं कि मंडियों में फसल खरीद का कार्य सुचारु रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि मंडियों में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए समुचित सुविधाएं उपलब्ध रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल को लेकर अगर वेरिफिकेशन का कोई मामला सामने आता है तो उसका मंडी में ही समाधान किया जाए। उन्होंने गेट पास, वेरिफिकेशन, लिफ्टिंग व बारदाना के बारे में मौके पर रिपोर्ट प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
संजय जून ने मंडी में किसानों व आढ़तियों से भी मुलाकात कर खरीद कार्य बारे जानकारी ली। उन्होंने अपने सामने फसलों की नमी की भी जांच करवाई। इस अवसर पर एसडीएम आशीष कुमार, डीएफएससी बीरेंद्र सिंह, मंडी सचिव दीपक लोहचब, डीएम वेयरहाउस रोहताश दहिया और डीएमईओ धर्मराज दांगी भी मौजूद रहे।
वहीं, शनिवार को 9041 क्विंटल धान की आवक हुई जबकि अभी तक 9167 क्विंटल धान की खरीद हुई है। खरीफ सीजन में अभी तक 26,143 क्विंटल धान आवक हुई जबकि 16,976 क्विंटल धान की खरीद का इंतजार है।
-------------
वर्जन
गेट पास की समस्या को लेकर कर्मचारियों को लगाया गया ताकि किसी प्रकार से किसानों को परेशानी न हो। धान की खरीद में तेजी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिन किसानों के धान की नमी 17 प्रतिशत तक है, उनका धान खरीदा जा रहा है।
- सचिन गुप्ता, उपायुक्त
--------------
शुक्रवार से खरीद शुरू हुई है। कई किसानों के मेरी फसल मेरा ब्योरा पर वेरिफिकेशन नहीं हुई है। इस कारण कुछ किसानों के धान उठान में देरी हो रही है। साथ ही, धान में नमी भी है।
- मुकेश बसंल, प्रधान, नई अनाज मंडी
-------------
चार दिन से मंडी में धान की खरीद नहीं हुई है। आढ़तियों की ओर से धान में नमी बताई जा रही है। मौसम में हो रहे परिवर्तन से धान भीगने का डर है और नमी भी प्रभावित हो रही है।
- हरिराम, किसान, गौरड़ गांव
--------------
यहां आढ़तियों की मशीन भी ठीक नहीं है। एक दिन धान में नमी की स्थिति 18 फीसदी होती है अगले दिन 22 प्रतिशत दिखा देते हैं। करीब एक सप्ताह से 100 क्विंटल धान मंडी में पड़ा हुआ है।


- बलवान, किसान बालंद।
--------------
10 एकड़ का धान मंडी में लेकर आया हूं। मंडी में लाया गया धान बारिश में भीग गया, इस कारण इंतजार करना पड़ रहा है। धान की नमी खत्म नहीं हो रही है।
- कृष्णलाल, किसान आंवल गांव
-----------

28 मुकेश बसंल, प्रधान, नई अनाज मंडी।

28 मुकेश बसंल, प्रधान, नई अनाज मंडी।

28 मुकेश बसंल, प्रधान, नई अनाज मंडी।

28 मुकेश बसंल, प्रधान, नई अनाज मंडी।

28 मुकेश बसंल, प्रधान, नई अनाज मंडी।

28 मुकेश बसंल, प्रधान, नई अनाज मंडी।

28 मुकेश बसंल, प्रधान, नई अनाज मंडी।

28 मुकेश बसंल, प्रधान, नई अनाज मंडी।

28 मुकेश बसंल, प्रधान, नई अनाज मंडी।

28 मुकेश बसंल, प्रधान, नई अनाज मंडी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed