फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Life numb due to cold...minimum temperature reaches 4 degrees

Rohtak News: ठंड से सुन्न जीवन...4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Tue, 16 Jan 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 16 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Life numb due to cold...minimum temperature reaches 4 degrees
जींद रोड पर सुबह के समय कोहरे में होकर गुजरते वाहन
रोहतक। उत्तरी बर्फीली हवाओं का असर हाड़ कंपाने वाली कड़ाके की ठंड के रूप में देखने को मिल रहा है। जिले का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम पहुंच गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा। पिछले चार दिनों में दूसरी बार न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंचा है। यह आंकड़ा सीजन का दूसरी बार सबसे कम तापमान रहा है। इससे पूर्व 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहा था। दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ हुई। दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। 10 बजे के बाद शहर में तो धुंध कुछ कम हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर बाद धूप निकलने के बाद राहत मिली।
विज्ञापन

आने वाले तीन दिनों के दौरान ठंड से राहत के आसार नहीं है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर कल रात्रि को सक्रिय होने से आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी लेकिन रात की ठंड से अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। 18-19 जनवरी से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी से आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोगों को बीमार कर रही ठंड :
ठंड लोगों को बीमार कर रही है। हालात यह हैं कि अस्पतालों में बुखार, खांसी, जुकाम, निमोनिया के मरीजों की भीड़ लगी है। इसके अलावा ठंड के कारण सिर, गला, कान, पेट दर्द के मामले भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मौसम आमतौर पर 20 जनवरी तक खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा चलेगी। राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। ज्यादातर क्षेत्रों में अल सुबह धुंध बनी रहेगी।
डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed