फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   License required to run wrestling arena in Haryana

हरियाणा: अब मान्यता प्राप्त कुश्ती अखाड़े ही चलेंगे, संचालकों को लेने होंगे लाइसेंस, बाकी होंगे बंद

Sun, 14 Nov 2021 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Nov 2021 09:33 PM IST
सार

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए अवैध अखाडे़ बंद होंगे। महिला खिलाड़ी की हत्या हो या अन्य आपराधिक मामले इन पर अंकुश लगाने के लिए सरकार जल्द ही यह नई पहल करने जा रही है।

विज्ञापन
License required to run wrestling arena in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अखाड़ों में महिला पहलवानों के साथ हो रहे उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। सोनीपत में महिला खिलाड़ी की हत्या हो या अन्य आपराधिक मामले इन पर अंकुश लगाने के लिए सरकार जल्द ही नई पहल करने जा रही है।

विज्ञापन


इसके तहत केवल मान्यता प्राप्त कुश्ती अखाड़े ही चलेंगे। अवैध रूप से चल रहे कुश्ती अखाड़ों को बंद किया जाएगा। वे शनिवार रात हरियाणा के रोहतक में बाबा बंदा सिंह बहादुर की स्मृति में आयोजित 75वें वार्षिक दीवान कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने महिला पहलवानों की सुरक्षा को लेकर अपनी रणनीति साझा की। 
विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा कि सरकार अवैध रूप से चल रहे कुश्ती अखाड़ों को बंद करेगी। अखाड़ों में खिलाड़ियों की सुरक्षा व निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इससे वहां की हर हरकत पर नजर रखना आसान होगा। खिलाड़ी भी खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। किसी तरह की गड़बड़ी होने पर अपराधी में भी खौफ बना रहेगा। घरों में चल रहे अखाड़े बंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार में पेपर सॉल्वर गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, पानीपत में डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी

अखाड़ा चलाने के लिए संचालकों को लाइसेंस लेना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल नीति देश में सबसे अच्छी है। गुजरात, राजस्थान व अन्य राज्य इसे अपना रहे हैं। हमारी खेल नीति से सबसे ज्यादा मेडल आ रहे हैं। पहली बार सरकार खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड, भीम अवॉर्ड अन्य अवॉर्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को प्रति महीना 20 हजार रुपये पेंशन देने का काम करने जा रही है। खेलों के लिए खिलाड़ियों को इनाम की राशि अच्छी मिल रही है। सरकार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed