फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Leopard caught after 28 hours in Rohtak, will be released in Kalesar forest

Rohtak: 28 घंटे बाद पकड़ में आया तेंदुआ, कलेसर के जंगल में छोड़ा जाएगा; रातभर चलाया गया मारुति में अभियान

Sat, 03 May 2025 11:24 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 May 2025 11:24 AM IST
सार

रोहतक में शुक्रवार सुबह आठ बजे जब सुरक्षाकर्मियों कैमरे की फुटेज की जांच की तो पता चला कि रात को करीब दो बजे एक तेंदुआ प्लांट के अंदर घुसा है। फुटेज में वह प्लांट के अंदर आता दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन
Leopard caught after 28 hours in Rohtak, will be released in Kalesar forest
तेंदुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के आईएमटी क्षेत्र में दिखा तेंदुआ शनिवार सुबह साढ़े छह बजे 28 घंटे बाद पकड़ में आ सका। वन्य प्राणी विभाग की टीम उसे पिंजरे में बंद करके यमुनानगर के कलेसर के जंगल में छोड़ने के लिए रवाना हो गई। तेंदुए के पकड़े जाने से मारुति प्लांट के कर्मचारियों, प्रशासन, बलियाना व खेड़ी साध के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन




मारुति का प्लांट करीब एक हजार एकड़ में फैला है, जिसके चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे जब सुरक्षाकर्मियों कैमरे की फुटेज की जांच की तो पता चला कि रात को करीब दो बजे एक तेंदुआ प्लांट के अंदर घुसा है। फुटेज में वह प्लांट के अंदर आता दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


इसके बाद कंपनी कर्मचारियों ने आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी। साथ की कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई। इसके बाद से आस-पास के इलाकों के लोगों में दहशत थी। इसके बाद से ही तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई। शुक्रवार को दिन में टीम को सफलता नहीं मिलने के बाद अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रातभर अभियान चलाया। इसके बाद शनिवार सुबह 6:30 बजे तेंदुए को पकड़ने में सफलता हाथ लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed