फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Learned boutique art at her parents' home, took up self-employment at her in-laws'.

Rohtak News: मायके में सीखी बुटीक कला, ससुराल में अपनाया स्वराेजगार

Sat, 22 Nov 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Learned boutique art at her parents' home, took up self-employment at her in-laws'.
43...बुटीक कार्य करती रजनी। संवाद
रोहतक। हुनर कभी भी आपके रोजगार का साधन बन सकता है। शहर की राजीव कॉलोनीवासी रजनी इसी वाक्य को चरितार्थ कर रही हैं। बसंतपुर की इस बेटी ने दसवीं की पढ़ाई के बाद पड़ोस में ही एक महिला से बुटीक कला सीखी जो शादी के बाद ससुराल में उनका स्वरोजगार बनी है। वह यहां शहर की पांच बेटियों को भी स्वावलंबी बना रही हैं। रजनी अब अपने स्वरोजगार से हर माह लगभग 40 हजार रुपये कमा रही हैं।
विज्ञापन

रजनी बताती हैं कि शादी पहले उन्होंने मायके में ही करीब 15 दिन बुटीक कला सीखी और घर में हाथ की मशीन पर अभ्यास करने लगी। फिर 2002 में उनकी शादी रोहतक निवासी ऑटो चालक सुनील कुमार से हो गई। समय के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ी तो रजनी ने बुटीक कला को स्वरोजगार बनाने की ठानी।
विज्ञापन

पति सुनील ने भी उनका सहयोग किया। रजनी बताती हैं कि उन्होंने 2004 में सुसराल में बुटीक कला से स्वरोजगार शुरू किया। उनकी पहले सूट से 20 रुपये आमदनी हुई। रजनी का बुटीक कार्य महिलाओं को पसंद आया तो उनके पास ऑर्डर भी अधिक आने लगे। वह अब दुर्गा शक्ति स्वयं सहायता समूह से भी जुड़ी हैं और आसपास की पांच बेटियों को भी यहां काम दिया है। उनका कहना है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं, बशर्ते उनको परिवार का सहयोग मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed