फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Leaders do public relations before elections, do not even meet after.

Rohtak News: नेता चुनाव से पहले करते हैं जनसंपर्क, बाद में मिलते तक नहीं

Wed, 26 Feb 2025 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Leaders do public relations before elections, do not even meet after.
25सीटीके11 वार्ड-13 की भरत कॉलोनी में चुनावी चर्चा करते स्थानीय लोग। संवाद
रोहतक। शहर के हर गली-मोहल्ले में चुनावी शोर बढ़ने लगा है। शहर के वार्डों में प्रत्याशी जनता से जनसंपर्क के दौरान वोट की अपील कर रहे हैं। वहीं, चुनावी सरगर्मी के माहौल में स्थानीय लोग नुक्कड़ और चौपालों में बैठकर चर्चा कर रहे हैं। लोगों में जनहित की मुख्य समस्या मुद्दा बना हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड-13 के कमल काॅलोनी और भरत कॉलोनी के लोगों का कहना है कि भले ही अनेक काॅलोनियां शहर और नगर निगम में शामिल हैं, लेकिन समस्या अनेक बनी हुई हैं। पार्टियों के प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में ताल ठोक रहे हैं, साथ ही चुनाव के दौरान जनता से सीधे रूबरू हो रहे हैं, लेकिन चुनाव के बाद मिलते तक नहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को भरत कॉलोनी के स्थानीय लोगाें से बातचीत की गई। चर्चा में भीमसेन हुड्डा ने बताया कि अभी तो चुनाव का माहौल बना नहीं है। लोगों को इंतजार है किसका पलड़ा भारी होगा। उसी अनुसार अपना प्रत्याशी चुनेंगे। नंदलाल ने कहा कि मुख्य समस्या तो पेयजल और सीवर ओवरफ्लो की है। शहर के किसी कोने में चले जाओ समस्या यही रहेगी। राजेंद्र अहलावत ने कहा कि सभी अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं, परिस्थितियां तो ऐसे ही चलती रहेंगी। वहीं, रामलाल ने हंसते हुए कहा कि जो कहेगा, उसी को वोट डाल देंगे। उन्होंने कहा सभी मतदाता उत्साह और उमंग के साथ चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और निष्पक्ष होकर प्रत्याशी के लिए मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेश, अशोक व रामनारायण बल्हारा ने कहा कि चुनावी रण में अनेक प्रत्याशी उतरे हुए हैं। प्रत्याशी कर्मठ और मेहनती होने का दावा करते हुए चुनाव प्रचार कर रहे हैं, लेकिन चुनाव के बाद जनता से सीधे रूबरू नहीं होते। उन्होंने कहा कि लोगों को इंतजार रहता है कि कब प्रत्याशी आए और जनता की समस्या सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed