फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   LCLO delegation meets former CM for the fifth time.

Rohtak News: पूर्व सीएम से पांचवीं बार मिला एलसीएलओ का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 23 Jun 2026 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
LCLO delegation meets former CM for the fifth time.
08-रोहतक के डी पार्क ​स्थित आवास पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात करते एलसीएलओ

विज्ञापन
रोहतक। एलसीएलओ (लोकल कमेटी लोकल ऑपरेटर) कर्मचारियों के प्रति नकारात्मक रवैये को लेकर रोष लगातार बढ़ रहा है। जिले के एलसीएलओ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पांचवीं बार मिला और अपनी मांगों से अवगत कराया।
राज्य कार्यकारिणी सदस्य रोहित धानिया ने कहा कि कर्मचारी यूनियन ने फैसला लिया है कि अगर सरकार एलसीएलओ की मांगों का समाधान नहीं करती है तो 4000 एलसीएलओ, उनके परिजन और रिश्तेदार आगामी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। यूनियन हर चुनाव से दूरी बनाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को डी-पार्क स्थित हुड्डा के आवास पर एलसीएलओ पहुंचे और लंबित मांग के बारे में बताया। भूपेंद्र हुड्डा ने सीईओ सांश्वत सांगवान से फोन पर बात कर एलसीएलओ कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सांश्वत ने कर्मचारियों को मंगलवार को बैठक के लिए बुलाया है। हुड्डा ने कहा कि ये कर्मचारी नौ माह से कुरुक्षेत्र में धरने पर बैठे हैं और सरकार युवाओं का बड़े स्तर पर शोषण कर रही है।
रोहित धानिया ने बताया कि एलसीएलओ कर्मचारी यूनियन हरियाणा के बैनर तले मुख्यमंत्री नायब सैनी के गृह नगर कुरुक्षेत्र में 19 सितंबर से दिन-रात धरना चल रहा है। 29 सितंबर से क्रमिक अनशन जारी है।

सीपीएलओ को मानदेय मिल रहा न काम
अनेक एलसीएलओ की नियुक्ति के समय पदनाम बदल दिया गया। सरकार और विभाग ने इनकी परीक्षा सीपीएलओ के पद के लिए ली थी लेकिन चयन के बाद साढ़े तीन हजार को सीपीएलओ और आधे को पदनाम बदलकर सीपीएलओ का ऑफर दिया। क्रीड के तहत 7000 ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में नियुक्ति होनी थी जहां ये फैमिली आईडी, आय प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, पेंशन वेरिफिकेशन का काम करते लेकिन सीपीएलओ को न मानदेय मिल रहा है न काम। इस दौरान जिला प्रधान कीर्ति, प्रीतम सिंह, संदीप, सतीश नैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed