फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lawyers agree on FIR against policemen

पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर पर माने वकील

Fri, 24 Dec 2021 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lawyers agree on FIR against policemen
जिला अदालत में वर्क सस्पेंड खत्म करने को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक में बोलते बार के प्रधान लोकेन्द
रोहतक। जिला अदालत में दो सप्ताह से चल रहा गतिरोध वीरवार को खत्म हो गया। सुबह एएसपी कृष्ण लोहचब वकीलों के बीच पहुंचे और पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच का आश्वासन दिया। वकील शाम साढ़े 3 बजे दूसरे दौर की बातचीत के बाद वर्क सस्पेंड खत्म करने के लिए तैयार हो गए। अब शुक्रवार को अदालत में कामकाज होगी, लेकिन शनिवार से दो जनवरी तक कोर्ट की सर्दी की छुट्टियां रहेंगी।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब 10 बजे एएसपी जिला बार में वकीलों के बीच पहुंचे। दोनाें पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी। गहराई से एएसपी ने बताया कि वे पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तैयार हैं। इसमें थाना प्रभारी भी शामिल हैं। मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच होगी। जिला बार की तरफ से वकील जांच टीम में शामिल होना चाहिए तो वे तैयार हैं। वकीलों ने दोपहर बाद तक का समय मांगा। वकीलों का लंबे समय तक मामले को लेकर बातचीत का दौर चला। आखिर में तय हुआ कि अगर पुलिस आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करती है तो वर्क सस्पेंड खत्म कर दिया जाएगा। साढ़े तीन बजे एएसपी की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने वर्क सस्पेंड की घोषणा की।
विज्ञापन

......
थाना प्रभारी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। केस की निष्पक्षता से जांच पड़ताल की जाएगी। वकीलों व पुलिस के बीच जो गतिरोध चल रहा था, वह अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार लोहचब, एएसपी
......
पुलिस की तरफ से थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आश्वासन दिया है। वकीलों ने वर्क सस्पेंड खत्म करने का निर्णय लिया है, लेकिन एफआईआर की कॉपी भी मांगी है। शुक्रवार को अदालत में कामकाज होगा।
- लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, प्रधान जिला बार एसोसिएशन
......
यह था मामला
9 दिसंबर को जिला बार के एक वकील शिवाजी कॉलोनी थाने में पहुंचे। उन्हाेंने पुराने विवाद से जुड़े लैपटॉप के मामले में शिकायत दे रखी थी। वकील का आरोप था कि जब उसने पुलिस कर्मियों से पूछा कि उसकी रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई हुई, तो पुलिसकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया। साथ में मारपीट की। उधर, पुलिस ने वकील के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का केस दर्ज कर लिया। वकीलों ने मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की। कार्रवाई न होने विरोध में वर्क सस्पेंड घोषित कर दिया, जो वीरवार को जाकर खत्म हुआ है।

थाना प्रभारी छुट्टी पर, एसआई राजकरण ने संभाला कार्यभार
उधर, शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार अवकाश पर चले गए हैं। वीरवार की रात थाने का कार्यभार एसआई राजकरण के पास रहा। थाने में नए प्रभारी लगाए जाएंगे या नहीं, अभी इस संबंध में देर रात तक आदेश जारी नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed