फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lawyer swallows alcohol for taking possession of plot and not returning money

Rohtak News: प्लाॅट पर कब्जा करने, रुपये न लौटाने पर वकील ने सल्फास निगल जान दी

Sat, 12 Oct 2024 04:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Lawyer swallows alcohol for taking possession of plot and not returning money
11सीटीके48..एडवोकेट रामगोपाल। फाइल फोट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक/महम। थानाक्षेत्र महम में प्लाॅट पर कब्जे व उधार दिए रुपये न लौटाने के कारण मानसिक दबाव में आए एक अधिवक्ता ने सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन की ओर से तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी अभी काबू नहीं आए हैं। पुलिस का कहना है कि पहले आरोपियों के बयान लिए जाएंगे और फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सैमाण निवासी एडवोकेट रामगोपाल की पत्नी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके पति राेहतक व महम अदालत में प्रैक्टिस करते थे। कुछ लोगों ने उसके पति से लाखों रुपये ले रखे थे। उनके एक प्लॉट की रजिस्ट्री भी अपने नाम करा ली थी। वे न तो उधार लिए रुपये लौटा रहे थे और न ही प्लॉट के एवज में रुपये दे रहे थे। इससे वे काफी तनाव में थे। जब भी उन लोगों से रुपये मांगते तो वे तरह-तरह का बहाना बनाकर टाल देते। कुछ दिन पहले वे अपने रुपयों के लिए अड़ गए। इस बात को लेकर उनकी कहासुनी भी हो गई। इसके बाद भी आरोपी रुपये नहीं दे रहे थे। दो दिन पहले मेरे पति रुपये लेने गए थे। तब आरोपियों ने कहा कि तुम्हारे घर पर आएंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि 10 अक्तूबर की शाम 8 बजे दिलबाग, नरेंद्र टहणी उर्फ टहणी उर्फ ठेकेदार व सुनील उनके घर आए व जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस दौरान उनके जेठ मंगतराम और देवर कृष्ण भी मौजूद थे। इस कारण उसके पति दिमागी रूप से परेशान हो गए। इसी तनाव में आकर वीरवार रात को पति ने सल्फास निगलकर जान दे दी। जब उनकी तबीयत खराब हुई तो परिजनों को पता चला। सुमन ने शोर मचाया तो उनके जेठ और देवर रामगोपाल को अस्पताल लेकर भागे, मगर वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस व एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंचीं और जांच कर तथ्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-36 स्थित सनसिटी में था प्लॉट
वकील की पत्नी सुमन ने बताया कि उनका एक प्लॉट सेक्टर-36 सनसिटी रोहतक में भी था, लेकिन आरोपियों ने उसे खरीदने के नाम पर डरा-धमका कर अपने नाम करा लिया। जब भी उनके पति पैसे मांगते थे तो डराया जाता था। इस कारण वह काफी तनाव में थे।
वकील चलाता था अपना स्कूल
मृतक के परिजन ने बताया कि उनका परिवार काफी अच्छे तरीके से चल रहा था। रामगोपाल वकालत के साथ एक निजी स्कूल का भी संचालन करते थे। इससे काफी अच्छी आमदनी हो जाती थी।

सीबीआई भी आई थी पूछताछ करने
ग्रामीणों ने बताया कि सीबीआई की टीम भी कुछ दिन पहले गांव में आई थी। इस दौरान वकील से भी पूछताछ हुई थी। यहां पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया था।
सैमाण निवासी एडवोकेट रामगोपाल के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक की पत्नी सुमन की शिकायत के आधार पर दिलबाग, नरेंद्र टहणी उर्फ टहणी उर्फ ठेकेदार व सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
- सत्यपाल, प्रभारी निरीक्षक थाना, महम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed