{"_id":"6802b6789db72790ac0889a6","slug":"late-night-police-raid-on-massage-parlor-three-women-detained-rohtak-news-c-367-1-ro21001-100614-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मसाज पार्लर पर देर रात पुलिस का छापा, तीन महिलाओं को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मसाज पार्लर पर देर रात पुलिस का छापा, तीन महिलाओं को हिरासत में लिया
Sat, 19 Apr 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर के अर्बन स्टेट थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर चले रहे मसाज पार्लर पर देर रात पुलिस ने छापा डाला। यहां से तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। इनका सिविल अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया। इसके बावजूद देर रात तक पुलिस ने इस मामले में चुपी नहीं तोड़ी।
शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित एक भवन में चल रहे मसाज पार्लर पर छापा डाला। यहां पुलिस काे कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। इनमें तीन महिलाएं बताई गई हैं। पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में लिया और थाने ले गई। देर रात तक पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी रही। इस दौरान किसी से भी इस मामले में चर्चा नहीं की। मीडिया को भी इस बारे में कुछ भी बताने से साफ इन्कार कर दिया।
अर्बन स्टेट थाना प्रभारी ने छापा डालने की बात से साफ मना कर दिया। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि मसाज पार्लर में छापा डालने व तीन महिलाओं को हिरासत में लेने के बाद भी पुलिस जानकारी देने से क्यों बच रही है।