फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Late DSP's nephew dies under suspicious circumstances, murder suspected

Rohtak News: दिवंगत डीएसपी के भतीजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

Thu, 22 May 2025 06:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
Late DSP's nephew dies under suspicious circumstances, murder suspected

विज्ञापन



रोहतक। आईएमटी थाना क्षेत्र स्थित भालौठ निवासी नीरज की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दिवंगत डीएसपी रामनेर के भतीजे का शव नहर में अर्धनग्न हालत में मिला। उसकी दोनों कनपटी पर चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस ने नहर से युवक का शव निकाल कर जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। हालांकि, पुलिस अभी हत्या की बात से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन




भालौठ गांव निवासी नीरज (35) का शव मंगलवार रात को भालौठ-लाढ़ौत माइनर में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकाला गया। नीरज अविवाहित था और अपने भाई मंजीत के साथ रहता था। वह गांव में खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को वह दोस्तों के साथ भालौठ नहर के पास शराब पार्टी कर रहा था और उसके बाद नहर में उसका शव मिला था। नीरज की दोनों ओर कनपटी पर चोट के निशान थे। मृतक के चचेरे भाई ऋषिपाल ने पुलिस को शिकायत देकर हत्या का आशंका जताई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच करने की बात कही है।



---------------

नीरज डूबा था तो साथियों ने क्यों नहीं बचाया

ऋषिपाल का कहना है कि नीरज चार अन्य दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। यदि उसकी नहर में डूबने से मौत हुई थी तो साथियों ने क्यों नहीं बचाया। जब वह डूब गया था तो उसी समय पुलिस या परिजन को सूचना क्यों नहीं दी थी। रात में 11 बजे के बाद ही पुलिस और उनको मामले की सूचना मिली। नीरज की नाक और कान से खून आया है, जबकि डूबने से इस तरह खून नहीं निकलता है।




---------------



युवक की मौत हुई है और चोट के निशान भी हैं। उसकी मौत कैसे हुई है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सभी सवालों का जवाब मिल सकेगा। फिलहाल शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



- महेश कुमार, थाना प्रभारी आईएमटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed