फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lakshmi rains on Chhoti Diwali, market buzzing

Rohtak News: छोटी दिवाली पर बरसी लक्ष्मी, बाजार गुलजार

Thu, 31 Oct 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 31 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi rains on Chhoti Diwali, market buzzing
झज्जर/बहादुरगढ़। बुधवार को छोटी दिवाली पर बाजारों में भारी भीड़ रही। लोगों ने पूजा और सजावट के सामान सहित अन्य जरूरी सामान की जमकर खरीदारी की। मिठाई व साज-सज्जा के सामान के साथ अन्य सामान की भी बिक्री हुई। पशुधन से लेकर दुपहिया व चार पहिया वाहनों को सजाने के लिए भी लोगों ने खरीदारी की। वहीं कलेंडर, बर्तन, सोना-चादी, कपड़े और अन्य सामानों की भी खरीददारी हुई। रात के समय बच्चों व युवाओं ने आतिशबाजी की।
विज्ञापन


बाजार में गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं के अलावा मिट्टी के दीए, रंग-बिरंगे बल्बों की लड़ियां, पंजाब की खील, चीनी के खिलोने, मोमबत्तियां और नई रूई खूब बिके। मिठाई की दुकानों में भीड़ की वजह से पांव रखने तक की जगह नहीं मिली। लोगों ने गिफ्ट पैकेटों की खूब खरीदारी की। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी पसंद किया गया। सराफा बाजार में आवाजाही लगी रही। ऑटोमोबाइल दुकानों में लोग बाइकें और कार खरीदने पहुंचे। दुकानदार रमेश व राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दिवाली के दिन भी बाजारों में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। छोटी दिवाली को भी बर्तनों की दुकानें सजी रहीं। लोगों ने पूजा के लिए नए और छोटे बर्तन खरीदे। कुछ ग्राहकों की पसंद रसोई सजाने का सामान रहा। हर साल की तरह इस बार भी ड्राईफ्रूट के भाव बहुत अधिक रहे, लेकिन इनकी खासी बिक्री हुई। उपहार में बिस्कुट के पैक व मिठाई भी खूब बंटी।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था पर सतर्क रहा प्रशासन
पिछली दिवाली की तरह इस बार भी रेलवे रोड व मेन बाजार में चार पहिया वाहन की आवाजाही प्रशासन की ओर से बंद की गई थी। इससे लोगों को राहत जरूर मिली। यातायात पुलिस सहित शहर थाना पुलिस भी यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आई। दिवाली के त्योहार को लेकर हर दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed