फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lack of awareness, two to three people are getting HIV infected every day

जागरूकता का अभाव, हर रोज दो से तीन लोग हो रहे एचआईवी संक्रमित

Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Lack of awareness, two to three people are getting HIV infected every day
जागरूकता के अभाव में हर रोज दो से तीन लोग प्रदेश में एचआईवी संक्रमित हो रहे हैं। आलम यह है कि पिछले 10 माह में एचआईवी के 815 केस सामने आ चुके हैं। प्रदेश में एचआईवी संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। पिछले दस महीने में 22 जिलों में 815 एचआईवी संक्रमित रोगियों की पहचान हुई है। आंकड़े बता रहे हैं कि लगभग हर महीने 81 मरीज सामने आ रहे हैं। एचआईवी के बढ़ते मरीजों की वजह असुरक्षित यौन संबंध व अज्ञानता बताई जा रही है।
विज्ञापन

80 प्रतिशत केस में असुरक्षित यौन संबंध अहम वजह
प्रदेश में एचआईवी का मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध बताया जा रहा है। ऐसे 80 प्रतिशत से अधिक मामले हैं। शेष में संक्रमित सूई या नशे के दौरान एक से अधिक सूई का प्रयोग, संक्रमित रक्त चढ़ाने, गभवती से नवजात, संक्रमित का इलाज करते समय स्वास्थ्य कर्मचारी के संक्रमित होना शामिल है।
विज्ञापन

प्रदेश में 42286 एचआईवी संक्रमित
प्रदेश में 42286 एचआईवी संक्रमित हैं। इन मरीजों में एचआईवी वायरस की पहचान हो चुकी है। इसके चलते इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज शुरू हो गया है। इन मरीजों को दवा व अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पहले पीजीआई का एकमात्र एआरटी (एंटी रिट्रोवायरल थैरेपी) सेंटर था। अब इनकी संख्या बढ़ने से मरीजों को उनके जिलों में ही दवा उपलब्ध होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भस्थ शिशु हो सकता है सुरक्षित
एचआईवी संक्रमित महिला के गर्भवती होने पर उसे तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। सही समय पर जांच व उपचार लेने से गर्भस्थ शिशु को सुरक्षित किया जा सकता है। वह आम बच्चों की तरह स्वस्थ जन्म लेकर उसी तरह जीवनयापन कर सकता है।
संवेदनशील जिले
प्रदेश में कुछ जिले इस बीमारी को लेकर संवेदनशील हैं। इनमें अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत व यमुनानगर शामिल है।

एचआईवी केस सामने आ रहे हैं। असुरक्षित यौन संबंध इसकी एक बड़ी वजह है। लोगों को इस बारे में जागरूक बनाना जरूरी है। पिछले कुछ वर्षों में लोग जागरूक हुए हैं। इसी वजह से वे इलाज करवाने अस्पताल आने लगे हैं। दवाओं के जरिये मरीज को बेहतर जीवन जीने की स्थिति में लाया जा सकता है।
- डॉ. इंदु, उपसिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी, रोहतक एड्स कंट्रोल सोसायटी
प्रदेश में एड्स मरीजों का ब्योरा
जिला 2020 2021 (31 अक्तूबर)
अंबाला 18 18
भिवानी 2355 2368
चरखी दादरी 90 96
फरीदाबाद 91 93
फतेहाबाद 984 996
गुरुग्राम 468 522
हिसार 3414 3533
झज्जर 2306 2429
जींद 3602 3620
कैथल 1586 1589
करनाल 1767 1840
कुरुक्षेत्र 97 100
महेंद्रगढ़ 671 723
मेवात 388 429
पलवल 206 214
पंचकूला 2 3
पानीपत 2382 2423
रेवाड़ी 805 855
रोहतक 3243 3396
सिरसा 1054 1057
सोनीपत 2925 2965
यमुनानगर 24 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed