{"_id":"65d4eb2cd3e86df2aa078e9c","slug":"labor-ministry-inspectors-car-hit-wife-and-daughter-referred-to-pgi-rohtak-news-c-17-roh1019-365056-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: श्रम मंत्रालय के इंस्पेक्टर की कार को मारी टक्कर, पत्नी-बेटी पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: श्रम मंत्रालय के इंस्पेक्टर की कार को मारी टक्कर, पत्नी-बेटी पीजीआई रेफर
Tue, 20 Feb 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय में इंस्पेक्टर की कार को किला रोड के सामने दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में इंस्पेक्टर रमेश कुमार, उनकी पत्नी व बेटी घायल हो गए। आरोपी चालक साथियों सहित फरार हो गया। उसका एक साथी घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भी दाखिल कराया गया। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सनसिटी के सेक्टर 35 निवासी रमेश सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को भैणीभैरो गांव में उनकी भतीजी की शादी थी। वह पत्नी, बेटे व बेटी के साथ रात 10:30 बजे वापस जा रहे थे। जब कार किला रोड के बाहर पहुंची तो अचानक एक सफेद रंग की कार आई और उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में वह, उनकी बेटी व पत्नी घायल हो गए, जबकि कार सवार तीन युवक मौके से भाग गए। एक घायल हो गया। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी पत्नी अनीता व बेटी आरती को पीजीआई रेफर कर दिया गया।