फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kurukshetra loss hocky league, All India Inter-University Women's Hockey Championship hocky

लीग मैच में कुरुक्षेत्र हार, ग्वालियर की दमदार पारी

Sat, 19 Mar 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Sat, 19 Mar 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra loss hocky league, All India Inter-University Women's Hockey Championship hocky
हॉकी चैंपियनशिप में बॉल का पीछा करती खिलाड़ी। - फोटो : amar ujala
राजीव गांधी स्टेडियम में चल रही आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी चैंपियनशिप में शुक्रवार को रोचक मुकाबले खेले गए। एमडीयू की तरफ से हो रही चैंपियनशिप में दूसरे दिन का पहला मैच पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और बीबीएसपी यूनिवर्सिटी जौनपुर के बीच हुआ। इसमें पंजाबी यूनिवर्सिटी ने विपक्षी को 5-0 के अंतर से हराया। विजयी टीम की ओर से पूजा ने दो गोल, पुष्पा, रीना और कुलविंद्र कौर ने 1-1 गोल किए।
विज्ञापन


दूसरा मैच में मंगलौर यूनिवर्सिटी ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को 3-0 से मात दी। मंगलौर यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी भाग्यश्री, कावेरीम्मा और चेतना ने शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे मैच में जीवीजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर ने अन्नामलाई यूनिवर्सिटी को 15-0 के बड़े अंतर से हराया। इसमें सिद्धी सिंह ने चार गोल, आर. रामज्ञैन ने पांच, आकांक्षा एवं कृषा सिंह ने 2-2 गोल और राखी व चंचल एक-एक गोल किए।
विज्ञापन


इसके अलावा रांची यूनिवर्सिटी ने शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर को 6-1 से मात दी। पांचवें मुकाबले में बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल ने कालीकट यूनिवर्सिटी को 7-0 से हराते हुए जीत हासिल की। इस मौके पर उप निदेशक खेल डॉ. शंकुतला बेनीवाल, हॉकी कोच केएस सैनी, डॉ. यूएस भक्खड़, शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. तेजपाल, डॉ. आरके हुड्डा, डॉ. सुभाष, डॉ. रमेश सिंधु और बीएस ढुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed